Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिकंदर’ फ्लॉप होने के बाद सलमान बनेंगे आर्मी ऑफिसर, इनसे मिलाया हाथ, पिता बनने को तैयार है ‘छावा’ फेम एक्टर

सुपरस्टार सलमान खान की इस साल ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ कोई कमाल नहीं कर पाई। इससे सलमान के साथ उनके फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 May 2025 1:48:17

2 News : ‘सिकंदर’ फ्लॉप होने के बाद सलमान बनेंगे आर्मी ऑफिसर, इनसे मिलाया हाथ, पिता बनने को तैयार है ‘छावा’ फेम एक्टर

सुपरस्टार सलमान खान की इस साल ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ कोई कमाल नहीं कर पाई। इससे सलमान के साथ उनके फैंस को भी निराशा हुई। ऐसा बहुत कम होता है कि सलमान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं करे। करीब 200 करोड़ रुपए में बनी डायरेक्टर ए.आर मुरुगादास की फिल्म ‘सिकंदर’ का बहुत बुरा हाल हुआ। अब सलमान की आने वाली फिल्म को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। खबरे हैं कि सलमान अपने अगले प्रोजेक्ट में आर्मी ऑफिसर बनने वाले हैं।

बॉलीवुड हंगामा में एक रिपोर्ट छपी है, जिससे पता लगा कि सलमान ने फिल्ममेकर अपूर्व लखिया से बातचीत की है। जॉर्डी पटेल ने सलमान को अपूर्व से मिलवाया। इस वक्त दोनों स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। दरअसल अपूर्व ने कुछ समय पहले ही नॉवेल ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ के राइट्स खरीदे हैं। सलमान के साथ इसे लेकर चर्चा भी की गई थी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि सलमान को इस नॉवेल का आइडिया काफी पसंद आया है। सलमान इस वक्त फिल्म को साइन करने को लेकर सोच रहे हैं। सोर्स के मुताबिक सलमान फिल्म में आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म साल 2020 में हुई गलवान घाटी में लड़ाई के बैकग्राउंड पर यह आधारित है। ‘सिकंदर’ के फ्लॉप होने के बाद सलमान फिल्म को लेकर काफी फोकस कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो सलमान इसी साल के सैकंड हाफ तक काम भी शुरू कर देंगे। इस बीच सामने आया है कि सलमान को दो और दिग्गज फिल्ममेकर कबीर खान और अली अब्बास जफर ने भी फिल्म ऑफर की थी।

हालांकि सलमान ने अपूर्व की स्क्रिप्ट को चुना है। सलमान कबीर और अली के साथ काम कर चुके हैं और अभी ऐसे डायरेक्टर के साथ काम करना चाहते हैं, जिसके साथ पहले न दिखे हों। बताया जा रहा है कि सलमान की इस फिल्म में 4 और एक्टर्स होंगे। सलमान 59 साल के हो चुके हैं और पिछले कई सालों से चुनींदा फिल्में ही कर रहे हैं। ऐसे में सलमान को चाहने वालों को उनसे काफी उम्मीदें रहती हैं।
Salman Khan,supoerstar salman khan,sikandar,salman sikandar,apoorva lakhia,salman apoorva,salman army officer,vineet kumar singh,actor vineet,chhaava,jaat,ruchira singh एक्टर विनीत कुमार सिंह और रुचिरा घोरमारे जल्द बनेंगे माता-पिता

ब्लॉकबस्टर मूवी ‘छावा’ के एक्टर विनीत कुमार सिंह के घर जल्द ही खुशियों का आगमन होगा। वे पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद विनीत ने शेयर की है। यह खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वे विनीत को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। विनीत ‘छावा’ के बाद पिछले दिनों रिलीज हुई सनी देओल की ‘जाट’ में अपने नेगेटिव किरदार को लेकर भी लाइमलाइट में हैं।

विनीत ने HT से बात करते हुए जल्द पिता बनने की बात का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने खुशी भी जाहिर की। उन्होंने बातचीत में कहा कि मेरे और मेरी पत्नी के लिए ये बेहद स्पेशल टाइम है और हम इस टाइम को काफी अच्छे से एन्जॉय कर रहे हैं। मैं अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए काफी बेसब्र हूं। मैं हर पल के लिए अपनी वाइफ के साथ रहना चाहता हूं। विनीत ने 29 नवंबर 2021 को अपने प्रेमिका रुचिरा घोरमारे के साथ शादी की थी।

यह शादी मराठी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। दोनों ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी से पहले विनीत और रुचिरा ने लगभग 8 साल तक एक-दूजे को डेट किया था। उल्लेखनीय है कि विनीत इंडस्ट्री के मेहनती एक्टर्स में से एक हैं। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से लेकर ‘जाट’ तक उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका