न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

22 साल पुरानी फिल्म जिसने सलमान खान को किया था बेचैन, कहा – 'इस कैरेक्टर को कभी मत फॉलो करना'

सलमान खान ने 22 साल पुरानी फिल्म तेरे नाम को लेकर बड़ा खुलासा किया। भाईजान ने बताया कि राधे मोहन का किरदार निभाना उनके लिए बेहद मुश्किल था और उन्होंने फैन्स को चेतावनी दी कि इस कैरेक्टर को असल जिंदगी में कभी फॉलो न करें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 9:49:46

22 साल पुरानी फिल्म जिसने सलमान खान को किया था बेचैन, कहा – 'इस कैरेक्टर को कभी मत फॉलो करना'

बॉलीवुड की दुनिया में सलमान खान ऐसा नाम है जिसे दमदार पर्सनैलिटी, चार्मिंग लुक्स और हर तरह के किरदार निभाने की क्षमता के लिए जाना जाता है। चाहे कॉमेडी हो, एक्शन, रोमांस या ग्रे-शेड वाले रोल्स – भाईजान हर अंदाज में फिट बैठते हैं। लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि खुद सलमान खान भी एक बार स्क्रीन पर निभाए गए अपने किरदार से घबरा गए थे। यह वही फिल्म है जिसकी वजह से उनकी हेयरस्टाइल, उनका स्टाइल स्टेटमेंट और उनका नाम आज भी लोगों की जुबां पर है।

"तेरे नाम" ने छुड़ाए सलमान के पसीने

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में सलमान खान से सवाल पूछा गया – “क्या कभी किसी फिल्म का रोल निभाना आपके लिए बेहद मुश्किल रहा है?” इस पर सलमान ने बेबाकी से जवाब दिया कि उनकी फिल्म तेरे नाम का किरदार निभाना उनके लिए आसान नहीं था।

उन्होंने कहा – “मैंने फिल्म तो कर ली, लेकिन अपने दिल से हमेशा ये मैसेज दिया कि इस कैरेक्टर को कभी भी फॉलो मत करना। हेयरस्टाइल कॉपी कर सकते हो, फैशन अपनाया जा सकता है, लेकिन राधे मोहन जैसा लड़का, जो प्यार में अंधा होकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर दे, वैसा कभी मत बनो। जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।”

फैंस का रिएक्शन – "तेरे नाम जैसा प्यार और कहीं नहीं"

सलमान के इस बयान पर फैन्स ने तुरंत रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने तेरे नाम को उनकी अब तक की सबसे इमोशनल और आइकॉनिक फिल्म बताया। एक फैन ने लिखा – “तेरे नाम जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया – “सलमान सही कह रहे हैं, किरदार भले ही पागलपन भरा था लेकिन फिल्म कमाल की थी।”

एक मजेदार कमेंट में एक यूजर ने लिखा – “सही कहा, इसलिए तो भाई अब तक शादी नहीं कर पाए।”

साल 2003 में रिलीज हुई तेरे नाम को दिग्गज डायरेक्टर सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था। इस फिल्म का बजट करीब 12 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। कहानी एक साधारण लड़की निर्जरा और राधे मोहन के बीच अधूरे प्यार की थी। फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद दर्दनाक रहा, जहां निर्जरा की मौत हो जाती है और राधे की जिंदगी वीरान रह जाती है।

सलमान खान का संदेश

आज इतने सालों बाद भी तेरे नाम का जिक्र आते ही सलमान खान का लुक और उनका इमोशनल रोल लोगों को याद आ जाता है। हालांकि सलमान खुद हमेशा यही कहते हैं कि इस किरदार को केवल फिल्म तक ही सीमित रखना चाहिए, असल जिंदगी में नहीं। उनके अनुसार – “प्यार जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन पूरी जिंदगी नहीं। जिंदगी में चाहे जो भी हो, हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह