Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 19 के टीजर में ऐसे दिख रहे सलमान, इस दिन से होगा शुरू, खत्म होने को है ‘तेहरान’ के ट्रेलर का इंतजार

पिछले कई दिनों से ‘बिग बॉस 19’ को लेकर हलचल मची हुई है। सुपरस्टार सलमान खान का कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 8:58:00

2 News : BB 19 के टीजर में ऐसे दिख रहे सलमान, इस दिन से होगा शुरू, खत्म होने को है ‘तेहरान’ के ट्रेलर का इंतजार

पिछले कई दिनों से ‘बिग बॉस 19’ को लेकर हलचल मची हुई है। सुपरस्टार सलमान खान का कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला यह रियलिटी शो काफी लोकप्रिय है। इस बीच शो के मेकर्स ने आज गुरुवार (31 जुलाई) को फैंस को बड़ी ट्रीट देते हुए टीजर रिलीज कर दिया। जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सलमान का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, “भाई के साथ लौट आया है ‘बिग बॉस’ का नया सीजन और इस बार चलेगी ‘घरवालों की सरकार, ‘बिग बॉस 19’ देखिए 24 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर।” फैंस इसे देख खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

क्लिप में देखा जा सकता है कि सलमान एक नेता के रूप में नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं कि दोस्तों और दुश्मनों हो जाओ तैयार, क्योंकि इस बार ‘घरवालों की सरकार’, टू मच फन, होने वाला है यहां। इस साल ‘बिग बॉस’ आएंगे, जियो हॉटस्टार और कलर्स पर। उल्लेखनीय है कि शो शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। अभी तक एक भी कंटेस्टेंट का नाम सामने नहीं आया है। हालांकि मेकर्स ने शो के लिए करीब 50 सेलेब्स को अप्रोच किया है। सलमान का टीजर में जो लुक नजर आ रहा है, वो कुछ समय पहले ही वायरल हुआ था और फैंस को लगा था कि सलमान राजनीति जॉइन कर रहे हैं।

सलमान ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के कैप्शन ने लोगों को भ्रमित कर दिया, कुछ लोग सोच रहे थे कि ये BB 19 के लिए है, जबकि कुछ को लगा कि वे राजनीति में कदम रख रहे हैं। अब इस लुक के साथ उनके शो का टीजर आया तो फैंस को पता चल गया कि ये लुक क्यों था। सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक AI-जनरेटेड तस्वीर शेयर की है।

उन्होंने सफेद कुर्ता और पायजामा के साथ नेवी ब्लू रंग की जैकेट पहनी हुई है। वो किसी राजनेता की तरह भीड़ को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। उनके दाएं हाथ में भाईजान का ब्रेसलेट देखा जा सकता है। सलमान ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, “मिलते हैं एक नए मैदान में।” सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में भी बिजी हैं।

जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘तेहरान’ ओटीटी पर होगी रिलीज
एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर से एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ मनोरंजन करने को तैयार हैं। 'तेहरान' नाम की यह थ्रिलर दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स के साथ उनकी पहली फिल्म होगी। मेकर्स ने आज गुरुवार (31 जुलाई) को फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया। शुरुआत में इस फिल्म को 2023 में रिलीज करने का प्लान था, लेकिन किसी वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब ‘तेहरान’ के मेकर्स ने खुलासा किया कि फिल्म का प्रीमियर स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान ओटीटी प्ले के प्रीमियम के माध्यम से जी5 पर होगा।

फिल्म का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज होगा। टीम ने लिखा, “दिल्ली में एक ब्लास्ट ने सिर्फ एक दूतावास नहीं, एक सोए हुए जुनून को जगा दिया है। तेहरान इस स्वतंत्रता सप्ताह में आ रहा है, जी5 पर।” मेकर्स ने जॉन का पहला लुक भी शेयर किया है। इसमें उनके चेहरे का एक हिस्सा घायल नजर आ रहा है। वे किसी चीज पर निशाना साध रहे हैं। इसमें जॉन के साथ मानुषी छिल्लर हैं। फिल्म रूस-यूक्रेनी युद्ध और वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित एक भू-राजनीतिक थ्रिलर है। इसके डायरेक्टर अरुण गोपालन हैं। प्रोड्यूसर दिनेश विजान, संदीप लेजेल और शोभना यादव तथा राइटर रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका