फैंस में सलमान खान से जुड़ी हर बात का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। इन दिनों उनकी टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हल्ला है। आए दिन इसकी रिलीज, कास्टिंग और शूटिंग लोकेशंस को लेकर खबरें आती रहती हैं। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन मंगलवार रात सलमान ने स्थिति साफ कर दी। सलमान ने फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया और अपनी तैयारियों की झलक भी दिखाई। सलमान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। उनकी शानदार बॉडी दिख रही है। सलमान ने लिखा कि मुझे लगता है कि ये शख्स टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग ले रहा है।' वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।














