न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 19: फरहाना भट्ट बोली - 'बवासीर अली खान, गंदी नाली का कीड़ा...', भड़के सलमान खान, कहा - 'खुद को क्या समझती हैं?'

बिग बॉस 19 में सलमान खान ने फरहाना भट्ट को वीकेंड के वार में जमकर फटकार लगाई। आपत्तिजनक भाषा और घमंडी रवैये पर सलमान ने कहा- “खुद को क्या समझती हैं?” पढ़ें पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 8:36:42

BB 19: फरहाना भट्ट बोली - 'बवासीर अली खान, गंदी नाली का कीड़ा...', भड़के सलमान खान, कहा - 'खुद को क्या समझती हैं?'

‘बिग बॉस 19’ के घर में हर दिन तकरार और बहस का नया अध्याय देखने को मिल रहा है। हाल ही में कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी और बसीर अली खान को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं थीं। इसी मुद्दे पर वीकेंड के वार में सलमान खान ने फरहाना को कड़ी फटकार लगाई और साफ कहा कि वो खुद को पीस एक्टिविस्ट कहलाने का हक नहीं रखतीं।

फरहाना के लिए आया “अपशब्द कोश”

सलमान ने शो के दौरान प्रणित मोरे से स्टोर रूम से एक किताब लाने को कहा। किताब पर लिखा था – “फरहाना अपशब्द कोश”। सलमान ने फरहाना से कहा कि इसमें दर्ज शब्द पढ़कर सुनाइए, क्योंकि आपकी मां भी ये सब देख रही होंगी। इसके बाद फरहाना किताब से पढ़ती हैं – “कुत्ता, भिखारी, दो पैसे की, बवासीर अली खान, गंदी नाली का कीड़ा, छह फुट का कचरा।”

सलमान ने तुरंत याद दिलाया कि बसीर के साथ लड़ाई के दौरान भी फरहाना ने इसी तरह की गालियां दी थीं। हालांकि उस वक्त उन्होंने ये मामला नहीं उठाया, क्योंकि दो लोगों के बीच मतभेद आम बात है, लेकिन अपमानजनक भाषा को किसी भी हाल में नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

“चलती ट्रेन में कूदने की आदत क्यों?”

सलमान ने फरहाना से सवाल किया कि जब उनका और बसीर का झगड़ा हुआ, तब किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। लेकिन जीशान और नीलम की बहस में वो अचानक क्यों कूद पड़ीं? सलमान ने व्यंग्य करते हुए कहा कि आपके पास टिकट नहीं है और फिर भी आप चलती ट्रेन में कूदने चली जाती हैं।

इसके बाद नीलम का बयान सामने आया कि फरहाना ने उन्हें “दो कौड़ी की लड़की” कहकर अपमानित किया था। सलमान ने पूछा – क्या वाकई नीलम ने आपके लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल किए?

“किसी एंगल से नहीं लगतीं पीस एक्टिविस्ट”

सलमान ने तीखे लहजे में कहा कि आप खुद को पीस एक्टिविस्ट बताती हैं, लेकिन क्या आपकी बातें वैसी लगती हैं? पीस एक्टिविस्ट का मतलब होता है झगड़ों को शांत करना और लोगों को जोड़ना। लेकिन यहां तो आप उल्टा आग में घी डाल रही हैं। तीन महीने के इस सफर में एक बार भी आपने शांति नहीं फैलाई। तो बेहतर होगा कि खुद को पीस एक्टिविस्ट कहना बंद कर दें।

“आपको लगता है आपसे बड़ी कोई है ही नहीं”

सलमान ने आगे कहा कि आप किसी की सुनती ही नहीं हैं। आपका अहंकार इतना बड़ा है कि कई लोग आपको अलग-अलग तरीकों से समझाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन आप मानती ही नहीं। आप अपने घमंड में इतनी डूबी हैं कि खुद को दूसरों से ऊपर समझती हैं। आखिर अपने आपको क्या समझती हैं?

फरहाना की सफाई पर भी नहीं पिघले सलमान

फरहाना ने सफाई दी कि गुस्से में उन्होंने यह सब कह दिया। इस पर सलमान ने दो टूक जवाब दिया – “तो क्या आप गुस्से में कुछ भी बक देंगी? क्या आपको गुस्सा दिलाऊं मैं?”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब