Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने तलाक को लेकर कह डाली ऐसी बात कि हो गई वायरल, आयुष्मान की इस फिल्म पर आई Update

दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से टीवी के बजाय ओटीटी की दुनिया में धूम मचा रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर उनके द ग्रेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 1:19:24

2 News : सलमान ने तलाक को लेकर कह डाली ऐसी बात कि हो गई वायरल, आयुष्मान की इस फिल्म पर आई Update

दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से टीवी के बजाय ओटीटी की दुनिया में धूम मचा रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर उनके 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन जल्द आ रहा है। अब शो से जुड़ी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें सुपरस्टार सलमान खान पहले गेस्ट के तौर पर स्टेज पर दिख रहे हैं। कपिल के साथ बातचीत में सलमान ने रिश्तों और तलाक पर अपनी राय रखी। सलमान ने कहा कि पहले लोग एक-दूसरे के लिए त्याग करते थे। अब रात को एक टांग आ जाती है तो उस पर डिवोर्स हो जाता है। खर्राटे ले लेते हैं तो डिवोर्स हो जाता है। छोटी सी मिसअंडरस्टेंडिंग पर डिवोर्स हो जाता है। चलो डिवोर्स हो गया, उसके बाद वो आधे पैसे लेकर भी चली जाती है।

सलमान की इस बात पर कपिल के साथ शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह भी खूब हंसते नजर आए। हालांकि सलमान के इस बयान के पीछे की पूरी बातचीत का कॉन्टेक्स्ट अभी सामने नहीं आया है। कई लोग सलमान की मस्ती को सीरियस लेकर तलाक के लिए कही गई बात पर नाराजगी जता रहे हैं। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे फिलहाल अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू होगी। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया इसे गलवान वैली संघर्ष पर बना रहे हैं।

सलमान का रोल एक आर्मी अफसर का होगा। ये पहली बार है जब वो आर्मी अफसर का रोल करते हुए नजर आएंगे। सलमान की पिछली फिल्म इसी साल मार्च में ईद पर रिलीज हुई ‘सिकंदर’ थी। यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। कपिल के शो की बात करें तो यह 21 जून से शुरू होगा। हर बार की जैसे इसमें हर हफ्ते सेलेब्रिटी नजर आएंगे, जिनके साथ कपिल और उनकी टीम मस्ती करेगी। टीम में सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर शामिल हैं।

शो का पहला सीजन 30 मार्च 2024 से 22 जून 2024 तक चला था। दूसरे सीजन का टेलीकास्ट पिछले साल ही 21 सितंबर से 14 दिसंबर तक हुआ। इस सीजन में खास बात यह है कि करीब 6 साल बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर व लीडर सिद्धू की भी वापसी हो रही है। साल 2019 में जब कपिल का शो टीवी पर प्रसारित होता था, तब सिद्धू विवादित राजनीतिक बयान के चलते बाहर हो गए थे।

Salman Khan,superstar salman khan,kapil sharma,salman kapil,kapil sharma show,salman divorce,ayushmann khurrana,bhushan kumar,ayushmann bhushan आयुष्मान खुराना ने साइन की भूषण कुमार की फैमिली कॉमेडी फिल्म

अभिनेता आयुष्मान खुराना करीब दो साल से बड़े पर्दे पर नहीं दिखे। उनकी पिछली फिल्म साल 2023 में आई 'ड्रीम गर्ल 2' थी। पिछले कुछ समय से वे हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसमें पहली बार उनकी जोड़ी ‘एनिमल’ फेम रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। अब खबर है कि आयुष्मान के हाथ भूषण कुमार की फिल्म भी लग गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान ने एक कॉमेडी फिल्म साइन कर ली है।

इसका नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। भूषण कुमार निर्माता जूनो चोपड़ा के साथ मिलकर इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभालने वाले हैं। दोनों ने इससे पहले फिल्म 'पति पत्नी और वो' में साथ काम किया था। अब भूषण और जूनो फिर साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह एक फैमिली कॉमेडी होगी, जिसका लुत्फ आप परिवार के साथ बैठकर उठा सकेंगे। फिल्म में आयुष्मान के नाम पर तो मोहर लग चुकी है, लेकिन बाकी कलाकारों का नाम फाइनल नहीं हुआ है। कास्टिंग पर काम जारी है।

बताया जा रहा है कि फिल्म में कई नामचीन कलाकार मौजूदगी दर्ज कराएंगे। शूटिंग सितंबर में शुरू होने वाली है। फिल्म के लिए निर्देशक का चयन करना बाकी है। फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद आयुष्मान निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म पर जुटेंगे। सूरज और आयुष्मान दोनों ही एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। आयुष्मान फिल्म में ‘प्रेम’ की भूमिका निभाने वाले हैं। आम तौर पर सलमान खान यह रोल करते हैं। आयुष्मान नवंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका