न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : सलमान के परिवार ने की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना, दीपिका के साथ बदले लुक में दिखे रणवीर

हर साल की तरह इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान के परिवार ने अर्पिता खान के घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 2:14:42

2 Videos : सलमान के परिवार ने की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना, दीपिका के साथ बदले लुक में दिखे रणवीर

हर साल की तरह इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान के परिवार ने अर्पिता खान के घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान सलमान सहित उनका पूरा परिवार गणेश जी की भक्ति में लीन दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। खान फैमिली पूरी श्रद्धा के साथ गणपति की स्थापना और उनकी पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रही हैं। क्लिप में बप्पा की भक्ति के साथ फैमिली बॉन्डिंग भी साफ झलक रही है। शुरुआत फूलों से सजाई हुई बप्पा की मूर्ति से होती है। सबसे पहले सलमान की मां सलमा खान बप्पा की आरती करती हैं, फिर उनके पिता मशहूर लेखक व गीतकार सलीम खान आरती करते हुए नजर आते हैं।

उनके बैकग्राउंड में गणपति का गाना बज रहा है। फिर सलमान आते हैं आरती करने के लिए। उन्होंने ब्लैक शर्ट और बेज पेंट पहनी थी। फिर एक-एक करके सलमान के भाई-बहन और घर के बाकी सदस्य पूजा के लिए आते हैं। अरबाज, सोहेल, अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री, अलिजेह अग्निहोत्री, अयान अग्निहोत्री, अर्पिता-आयुश शर्मा, आहिल शर्मा और आयत शर्मा सभी आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी अपने दोनों बच्चों के साथ बप्पा के दर्शन और आरती करने के लिए पहुंचे थे। बप्पा की मूर्ति के छोटे से क्लोजर के साथ वीडियो का समापन हो जाता है।

सलमान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर भी शेयर किया है। हालांकि उन्होंने इसका कोई कैप्शन नहीं लिखा। फैंस इस पर भरपूर प्यार लुटाते हुए कमेंट कर रहे हैं। इसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इस साल ईद पर मार्च के अंत में रिलीज हुई ‘सिकंदर’ थी। फिल्म फैंस की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। अब सलमान डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में भारतीय सैनिक का रोल निभाने दिखेंगे। यह फिल्म साल 2020 में भारत-चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। इसके अलावा सलमान हाल ही शुरू हुए रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को भी होस्ट कर रहे हैं।

Salman Khan,actor salman khan,ganesh puja,ganesh sthapana,ganesh chaturthi,salim khan,salma khan,arbaaz khan,sohail khan,arpita,ranveer singh,deepika padukone,atilia,ambani family

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एंटीलिया में लिया बप्पा से आशीर्वाद

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। फैंस उन्हें साथ देखने के लिए बेकरार रहते हैं और उनकी एक झलक पाते ही खुशी से फूले नहीं समाते। अब दीपिका और रणवीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस जोड़े को गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। इस मौके पर दोनों पारंपरिक परिधानों में नजर आए। यह वीडियो अंबानी परिवार के एंटीलिया स्थित वार्षिक गणेश पूजा का बताया जा रहा है।

वीडियो में रणवीर का बिल्कुल नया लुक देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने दाढ़ी-मूंछ कटवा लिए हैं। इसी के साथ रणवीर ने अपने बाल भी छोटे कर लिए हैं। रणवीर-दीपिका ने ट्विनिंग की हुई थी। दोनों ने एकसाथ माथा टेका और गणपति का आशीर्वाद लिया। इस साल की गणेश चतुर्थी दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के जन्म के बाद पहली गणेश चतुर्थी है। कपल ने शादी के 6 साल बाद बीते वर्ष 8 सितंबर को बेटी का दुनिया में स्वागत किया था।

रणवीर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उनकी ये मूवी दिसंबर में रिलीज होने वाली है जिसके लिए रणवीर ने अपना पूरा हुलिया बदल लिया था। फिल्म का फर्स्ट लुक दमदार था जिसे जनता का बहुत प्यार मिला। दूसरी तरफ, दीपिका भी अपने बिग प्रोजेक्ट पर ध्यान लगा रही हैं। वह ‘पुष्पा’ फेम साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पहले चरण में ही TMC साफ होने की ओर
बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पहले चरण में ही TMC साफ होने की ओर
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
क्लियर और स्मूद स्किन के लिए घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से पाएं फेशियल हेयर से छुटकारा
क्लियर और स्मूद स्किन के लिए घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से पाएं फेशियल हेयर से छुटकारा
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह