न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान खोलेंगे थिएटर चेन, KRK के खिलाफ दर्ज कराया एक और केस, अनुष्का-आदित्य की हुई शादी

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें सलमान के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 7:27:30

सलमान खान खोलेंगे थिएटर चेन, KRK के खिलाफ दर्ज कराया एक और केस, अनुष्का-आदित्य की हुई शादी

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें सलमान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा भी नजर आने वाले हैं। इसे सलमान ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब सलमान देशभर में अपने थिएटर खोलने की तैयारी भी कर रहे हैं। सलमान का प्लान है कि वे एक थिएटर चेन खोलेंगे। इसका नाम 'सलमान टॉकीज' होगा। ई टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान सलमान ने इस बात का खुलासा किया है। उल्लेखनीय है कि सलमान कई साल से थिएटर चैन खोलने की सोच रहे हैं, लेकिन वे इस पर अभी तक अमल नहीं कर पाए हैं।

सलमान ने कहा कि मैं जल्द से जल्द से अपने फैंस के लिए थिएटर चेन खोलना चाहता हूं। हमने इसका प्लान बनाया है और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा। हमने उन छोटे शहरों में थिएटर बनाने की योजना बनाई हैं जहां थिएटर्स नहीं है, न की मुंबई जैसे शहरों में। सलमान की फिल्म अंतिम 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

Salman Khan,krk,anushka ranjan,aditya seal,theater,alia bhatt,bollywood news in hindi

केआरके ने ट्वीट कर साधा सलमान खान पर निशाना

बिग बॉस फेम कमाल आर खान (केआरके) खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताते हैं और कई सितारों की फिल्म के रिव्यू भी लिखते हैं। सलमान खान ने केआरके के खिलाफ केस तब दर्ज करवाया जब उनकी फिल्म राधे आई थी। केआरके ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि सलमान ने उनके ऊपर एक और केस दर्ज किया है। हालांकि केआरके इसे बेवजह बता रहे हैं। केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'जब से कोर्ट का आदेश आया है, मैंने सलमान खान के बारे में कोई वीडियो नहीं बनाया है, न ही उनकी किसी फिल्म, गाने या ट्रेलर का रिव्यू किया है और न ही उनके बारे में कोई ट्वीट किया है।

लेकिन उन्होंने मेरे खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई 29 नवंबर को है। मैं हैरान हूं कि सलमान खान मुझे इतना प्यार करते हैं और मुझे 24 घंटे सातों दिन याद करते हैं।' आपको बता दें कि फिल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई का केआरके ने रिव्यू किया था, जिसके बाद सलमान की लीगल टीम केआरके के खिलाफ कोर्ट तक चली गई। केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान को नोटिस जारी कर केआरके की याचिका पर जवाब मांगा था। केआरके ने याचिका में निचली अदालत के अंतरिम आदेश को रद्द करने का आग्रह किया था, जिसमें उन्हें सलमान, उनकी फिल्मों या उनकी कंपनियों पर कोई टिप्पणी करने से रोक दिया गया। इसके बाद कोर्ट ने केआरके को आदेश दिया कि वे सलमान की किसी भी फिल्म या गाने का रिव्यू नहीं करेंगे।

Salman Khan,krk,anushka ranjan,aditya seal,theater,alia bhatt,bollywood news in hindi

अनुष्का-आदित्य की शादी में आलिया सहित कई बड़े सितारों ने की शिरकत

अनुष्का रंजन और एक्टर आदित्य सील शादी के बंधन में बंध गए हैं। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने रविवार (21 नवंबर) को सात फेरे लिए। समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अनुष्का ने पेस्टल पर्पल कलर का लहंगा तथा आदित्य ने क्रीम शेरवानी पहनी है। शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शामिल हुईं। आलिया बहन शाहीन के साथ पहुंची थीं।

आलिया पीली सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी पिंक लहंगे में जलवा बिखेर रही थीं। वरमाला के समय के वीडियो में आदित्य ने अनुष्का का हाथ पकड़ा हुआ है और वे उन्हें कुछ कह रहे हैं। शादी में अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी खूब मस्ती की। अनुष्का-आदित्य साढ़े तीन साल पहले अनुष्का के परिवार की तरफ से ऑर्गेनाइज किए गए एक कार्यक्रम में मिले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर