बॉलीवुड सितारों के फैंस कुछ भी करने को तैयार रहते है। ऐसे में एक फैन जबलपुर मध्य प्रदेश से सलमान खान (Salman Khan) का मिलने के लिए 1100 किलोमीटर साइकिल का सफर कर मुंबई पहुंच गया। दरअसल, सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनका फैन समीर 22 दिसंबर को जबलपुर से साइकिल से निकले और 29 दिसंबर को मुंबई पहुंचे। जब सलमान को अपने इस फैन के बारे में पता चला तो वो अपने फैन से मिलने के लिए घर के बाहर आए और उससे मिलकर फोटो क्लिक करवाई।














