न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गणेश विसर्जन में परिवारवालों के साथ झूमे सलमान, एक बार फिर वेदांग के साथ नजर आईं खुशी

सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान के काफी करीब हैं और हाल में ही दोनों का प्यार गणेश उत्सव पर देखने को मिला। हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Sep 2024 11:59:31

2 News : गणेश विसर्जन में परिवारवालों के साथ झूमे सलमान, एक बार फिर वेदांग के साथ नजर आईं खुशी

सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान के काफी करीब हैं और हाल में ही दोनों का प्यार गणेश उत्सव पर देखने को मिला। हर साल की तरह इस साल भी अर्पिता ने अपने घर पर गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश मूर्ति की स्थापना की। पूरा खान परिवार इस सेलिब्रेशन में शामिल हुआ। रविवार (8 सितंबर) को सलमान ने परिवार के साथ मिलकर बप्पा की विदाई की और भव्य अंदाज में गणेश विसर्जन किया। सभी लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस करते हुए बप्पा को विदा करने निकले।

विसर्जन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान परिवार के साथ झूमते दिख रहे हैं। आगे-आगे सलमान के भतीजे, भांजे और भांजी डांस कर रहे हैं, वहीं पीछे-पीछे वे भी ताल से ताल मिला रहे हैं। इस दौरान अर्पिता के पति एक्टर आयुष शर्मा भी डांस करते दिखे। सलमान ने ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट और कैप पहनी थी। सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।

इससे पहले अर्पिता और आयुष के बप्पा को स्थापित करने के वीडियो सामने आए थे, जिसमें सलमान के पिता सलीम खान, भाई सोहेल खान और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर नजर आई थीं। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म साल 2023 में दिवाली पर रिलीज हुई 'टाइगर 3' थी। इसमें एक बार फिर से उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ बनी थी। अब सलमान अगले साल ईद पर फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है। सलमान जल्द ही 'बिग बॉस' का 18वां सीजन होस्ट करते दिखेंगे।

खुशी कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की फोटो

फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। वे प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। जहां जान्हवी का नाम शिखर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा है, वहीं खुशी के एक्टर वेदांग रैना के साथ अफेयर के चर्चे हैं। खुशी अपनी डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' के को-स्टार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं।

अब दोनों साथ में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते नजर आए। खुशी ने हाल ही अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में खुशी और वेदांग के अलावा एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया और वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी हैं। अंजिनी की पहली फिल्म जल्द ही रिलीज होगी, जबकि शनाया के भी बॉलीवुड में आने की अटकलें जारी हैं। गणेश उत्सव सेलिब्रेशन से सामने आई तस्वीर को देखकर कपल के फैंस काफी खुश हैं।

वे खुशी व वेदांग के रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं। खुशी और वेदांग इससे पहले भी कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। दोनों पहले अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की शादी और फिर हाल ही में अनन्या पांडे की फिल्म ‘कॉल मी बे’ की स्क्रीनिंग पर साथ दिखे थे। वर्कफ्रंट पर खुशी के पास 'नादानियां' और एक अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म है। दूसरी ओर वेदांग 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘जिगरा’ में आलिया भट्ट के भाई की भूमिका में दिखेंगे। हाल ही इसका टीजर-ट्रेलर रिलीज हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क