न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्क्रीनटेस्ट में फेल होने के बाद मिली थी 'मैंने प्यार किया', इस वजह से फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे सलमान खान

मैंने प्यार किया में सलमान खान ने लीड रोल किया था जिससे सलमान को एक स्टार का दर्जा मिला था। हालांकि, सलमान ये फिल्म करना ही नहीं चाहते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Dec 2022 2:17:37

स्क्रीनटेस्ट में फेल होने के बाद मिली थी 'मैंने प्यार किया', इस वजह से फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। सलमान आज बॉलीवुड के सबसे महंगे और सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं। कभी सलमान की पहली कमाई 75 रुपए थी, आज 2300 करोड़ नेटवर्थ है। करीब 100 फिल्में कर चुके सलमान अब खुद दो प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। बीइंग ह्यूमन अब सिर्फ एक फाउंडेशन नहीं, ब्रैंड है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अपने दुबलेपन के कारण सलमान खान कभी हीरो नहीं बनना चाहते थे। डायरेक्शन सीख रहे थे। किस्मत से फिल्म बीवी हो तो ऐसी मिली और वो बड़े पर्दे पर आ गए। मजेदार ये है कि खुद सलमान चाहते थे कि उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो जाए क्योंकि उन्होंने इसमें काफी घटिया काम किया था और वो नहीं चाहते थे कि कोई उसे देखे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ बीवी हो तो ऐसी में सलमान खान का काम लोगों को काफी पसंद आया। इसके बाद सलमान के हाथ लगी सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी मैंने प्यार किया।

Salman Khan,salman khan birthday special,salman khan news in hindi,bollywood khan salman khan,salman khan movies,entertainment news in hindi

मैंने प्यार किया में सलमान खान ने लीड रोल किया था जिससे सलमान को एक स्टार का दर्जा मिला था। हालांकि, सलमान ये फिल्म करना ही नहीं चाहते थे। जी हां, बीवी हो तो ऐसी में अपनी परफॉर्मेंस से नाखुश सलमान खान नहीं चाहते थे कि कभी बतौर हीरो उनको कोई फिल्म मिले। सलमान खान मैंने प्यार किया में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करना चाहते थे। दरअसल, सूरज बड़जात्या के पिता राज कुमार बड़जात्या के प्रोडक्शन हाउस राजश्री प्रोडक्शन में बनी पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही थीं और सूरज बड़जात्या को मैंने प्यार किया से बड़ी उम्मीदें थीं। पहले तो फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद ना आने पर ये फिल्म 5 महीनों तक शुरू ही नहीं हुई। जब दूसरी स्क्रिप्ट तैयार की गई तो सूरज बड़जात्या के पास किसी बड़े हीरो को लेने के लिए उतने पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने न्यूकमर सलमान खान को मौका देना चाहा।

जब सलमान ने फिल्म के लिए स्क्रीनटेस्ट दिया तो वो फेल हो गए। इसके बावजूद सूरज ने उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया। जैसे ही शूटिंग शुरू हुई तो कुछ समय बाद सलमान डर गए और उन्होंने फिल्म छोड़ने के लिए सूरज बड़जात्या को कॉल किया। सलमान ने कहा, मुझे फिल्म से निकाल दो क्योंकि आपके पिता राजकुमार बड़जात्या के इस फिल्म में बहुत सारे पैसे लगे हैं। सारे डूब जाएंगे। सलमान ने आगे कहा कि मुझे हीरो की जगह फिल्म का असिस्टेंट डायरेक्टर बना दो। सलमान को सूरज से जवाब मिला, बीवी हो तो ऐसी फिल्म तुम्हारा स्क्रीन टेस्ट था और मैंने तुम्हें मैंने प्यार किया फिल्म में कास्ट करके कोई गलती नहीं की।

सलमान ने बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया की शूटिंग शुरू कर दी। इस फिल्म में भाग्यश्री उनकी हीरोइन थीं। फिल्म के गाने कबूतर जा की शूटिंग के दौरान सलमान ने ग्रे सूट पेंट पहना था। जैसे ही शूटिंग शुरू हुई तो हवा चल गई और सलमान की पतली टांगे नजर आने लगीं। डायरेक्टर ने सलमान की टांगे मोटी दिखें इसलिए उन्हें पैंट के अंदर लड़कियों की 6-7 लेगिंग्स पहनाई थीं। इस फिल्म के बाद सलमान ने सारे काम छोड़ृ दिए। सलमान इस फिल्म को लेकर पिता सलीम खान का रिएक्शन जानना चाहते थे। सलीम इस फिल्म के कुछ सीन देखे। सलमान अपने घर में पिता के आने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार सलीम रात के ढाई बजे सलमान के कमरे में पहुंचे और कहा,

सलीम खान - तुझे क्या लगता है, तू स्टार बनेगा?

सलमान खान - मुझे नहीं पता, आप बताइए।

सलीम खान - मुस्कुराते हुए ये एक हिट फिल्म है, कल्ट है।

सलीम खान की तारीफें मिलने के बाद सलमान खान का हौसला बढ़ चुका था और आखिरकार उनका प्रिडिक्शन सही साबित हुआ। 1989 की फिल्म 'मैंने प्यार किया' इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म साबित हुई, जिससे सलमान को बेस्ट एक्टर के अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर