Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज हो सकता है ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर

सलमान खान के जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हो सकता है। जानिए फिल्म की शूटिंग, कहानी, स्टारकास्ट और टीजर को लेकर क्या हैं ताजा अपडेट्स।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Dec 2025 6:09:54

सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज हो सकता है ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर

सलमान खान के चाहने वाले काफी समय से उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग का काम पूरा हो चुका है और इस वक्त पोस्ट-प्रोडक्शन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पहले से ही यह संकेत दिए जा चुके हैं कि मेकर्स फिल्म की पहली झलक सलमान खान के बर्थडे पर दर्शकों के सामने ला सकते हैं। ऐसे में 27 दिसंबर का दिन फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है।

इंडस्ट्री सूत्रों और बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर 27 दिसंबर को रिलीज किए जाने की तैयारी है, जो सलमान खान का जन्मदिन भी है। मेकर्स इस खास मौके को भुनाने की पूरी योजना बना रहे हैं ताकि फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया जा सके।

हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि टीजर से पहले दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए फिल्म के दो नए पोस्टर जारी किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर बहुत जल्द रिलीज होंगे, जिससे सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर माहौल और गर्म हो जाएगा।
कमांडिंग ऑफिसर के अवतार में नजर आएंगे सलमान खान

इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसकी कहानी गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए वास्तविक संघर्ष से प्रेरित है। देशभक्ति और जज्बे से भरी इस कहानी में सलमान खान एक बिल्कुल नए और गंभीर अंदाज में दिखाई देंगे।

सलमान खान फिल्म में 16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। यह किरदार उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण रोल्स में से एक माना जा रहा है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह मुख्य महिला भूमिका में नजर आएंगी, जबकि गोविंदा और अमिताभ बच्चन के कैमियो भी फिल्म का खास आकर्षण होंगे।

सलमान खान ने हाल ही में फिल्म को लेकर खुलासा किया था कि इस किरदार के लिए उन्हें जबरदस्त फिजिकल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा। उन्होंने महीनों तक लगातार कड़ी मेहनत की, ताकि रोल में सच्चाई, अनुशासन और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस नजर आए। ‘बैटल ऑफ गलवान’ सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसकेएफ प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई जा रही है और यह फिल्म उनके करियर की सबसे अलग और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका