न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान ने स्टारडम पर कही यह बात, आमिर नहीं कर रहे तीसरी शादी! काजोल ने अजय को यूं दी बधाई

कोरोनाकाल के कारण पिछले दो साल में सिनेमा में काफी बदलाव देखने को मिला है। ओवर द प्लेटफॉर्म (ओटीटी) के रूप में नया डिजिटल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 4:48:46

सलमान ने स्टारडम पर कही यह बात, आमिर नहीं कर रहे तीसरी शादी! काजोल ने अजय को यूं दी बधाई

कोरोनाकाल के कारण पिछले दो साल में सिनेमा में काफी बदलाव देखने को मिला है। ओवर द प्लेटफॉर्म (ओटीटी) के रूप में नया डिजिटल प्लेटफॉर्म उभरकर सामने आया है जिसमें ऐसे आर्टिस्ट भी खूब चमके हैं जिनकी स्टार वैल्यू नगण्य मानी जाती थी। ओटीटी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए लगने लगा है कि इससे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम का युग खत्म हो जाएगा लेकिन सलमान खान ऐसा नहीं मानते। सलमान ने हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा कि हम जाएंगे तो कोई और आएगा। मुझे नहीं लगता कि स्टार्स का दौर कभी खत्म होगा। ये कभी खत्म नहीं होगा। ये हमेशा रहेगा।

अब ये कई चीजों पर निर्भर करेगा जैसे फिल्मों का सलेक्शन कैसा है, रियल लाइफ में आप कैसे हैं आदि। अब ये कई चीजों का पैकेज होगा। अब यंग जनरेशन के पास अपना सुपर स्टारडम होगा। मैं कई सालों से सुन रहा हूं कि ये अंतिम जनरेशन है, हम यंग जनरेशन के लिए सबकुछ इतना आसान नहीं छोड़ने वाले हैं। हम उन्हें सबकुछ सौंपकर नहीं जाने वाले हैं। मेहनत करो भाई, पचास प्लस में हम मेहनत कर ही रहे हैं तो आप भी मेहनत करो। सलमान की अगली फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें उनके बहनोई आयुष शर्मा भी हैं।

Salman Khan,aamir khan,kajol,ajay devgn,phool aur kaante,kiran rao,bollywood news in hindi

आमिर ने इसी साल किरण राव से लिया था तलाक

एक्टर आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। 90 के दशक में लवर बॉय के रूप में पहचान बनाने वाले आमिर ने बाद में अपनी इमेज बिल्कुल अलग बना ली। वे पिछले कई सालों से काफी सोच-समझकर डिफरेंट जोनर की चुनिंदा फिल्में ही कर रहे हैं। स्वाभाविक है कि इनका नतीजा भी आमिर के लिए काफी खुशी देने वाला होता है। आमिर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हालांकि इसका कारण कोई फिल्म के बजाय उनकी पर्सनल लाइफ है। खबरें चल रही हैं कि आमिर तीसरी शादी करने जा रहे हैं। वे अप्रैल में शादी के बारे में फैंस को बताएंगे। हालांकि आमिर के करीबी के मुताबिक ये सारी खबरें अफवाह हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार आमिर के एक करीबी ने पुष्टि की है कि शादी की अफवाहें फर्जी हैं। वे तीसरी शादी नहीं कर रहे हैं। वे फिल्म की लाइमलाइट में दखल नहीं देना चाहते और ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। गौरतलब है कि आमिर और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद इसी साल तलाक लिया था। इसके बाद आमिर का नाम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से जोड़ा गया। आमिर की पहली शादी रीना से हुई थी। आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 14 अप्रैल 2022 को बैसाखी पर रिलीज होगी।

अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल, काजोल ने लिखा...

अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास दिन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अजय को शुभकामनाएं दी है। अजय की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल ने एक प्यारी फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। 52 साल के अजय ने 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया था। काजोल ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इसमें काजोल पति अजय के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।

काजोल ने लिखा, ‘सिनेमा में अजय देवगन 30 साल, 3 दशक और भगवान जाने कितने घंटे पूरे कर रहे हैं। इसी तरह से समर्पण के साथ अपने काम को करते रहो। धूम मचाते रहो।’ आपको बता दें कि अजय ‘जिगर’, ‘विजयपथ’, ‘दिलजले’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘इश्क’, ‘जख्म’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘ओमकारा’, ‘गोलमाल’ सीरीज, ‘सिंघम’ सीरीज, ‘रेड’, ‘तानाजी : द अनसंग वॉरियर’ समेत कई फिल्मों में एक्टिंग से वाहवाही लूट चुके हैं। अजय ने कई उतार-चढ़ाव देखे। अजय एक्शन, रोमांस से कॉमेडी तक की दुनिया में हाथ आजमा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर