न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहलगाम हमले पर बोले सलीम, मुझे शर्म आ रही है कि…, दीया ने किया फवाद को सपोर्ट तो भड़के लोग

मशहूर कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 2:18:13

2 News : पहलगाम हमले पर बोले सलीम, मुझे शर्म आ रही है कि…, दीया ने किया फवाद को सपोर्ट तो भड़के लोग

मशहूर कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से रिएक्शन दी है। उन्होंने पहले एक पोस्ट के जरिए हमले की निंदा की और फिर एक वीडियो पोस्ट किया। इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए पोस्ट में सलीम कह रहे हैं कि “पहलगाम में निर्दोष लोगों को इसलिए मार दिया गया क्योंकि वे हिंदू थे, मुसलमान नहीं। क्या हत्यारे मुसलमान हैं? नहीं, वे आतंकवादी हैं। क्योंकि इस्लाम ऐसा नहीं सिखाता। कुरान-ए-शरीफ, सूरह अल-बकराह, आयत 256 में कहा गया है कि धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं है।

यह कुरान-ए-शरीफ में लिखा गया है। मुझे शर्म आ रही है कि एक मुस्लिम के तौर पर कि मुझे ये दिन देखना पड़ रहा है कि मेरे हिंदू भाई-बहनों को इतनी बेरहमी से मार दिया गया, सिर्फ इसलिए कि वो हिंदू हैं। कब खत्म होगा ये सब। कश्मीर के रहने वाले जो पिछले 2-3 साल से ठीक-ठाक जी रहे थे, उनकी जिंदगी में फिर से वही समस्याएं। समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे अपना गम और गुस्सा बयां करूं। मैं अपना माथा टेक कर दुआ करता हूं, जो निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई है, ईश्वर उनको और उनके अपनों को शक्ति और समृद्धि दें। ओम शांति।”

इससे पहले सलीम ने कहा था कि ऐसी कोई कार्रवाई या न्याय नहीं है जो शोकाकुल परिवारों के नुकसान की भरपाई कर सके। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “दर्द को ठीक करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं, कोई न्याय इतना तेज नहीं है कि इस भयावहता को दूर कर सके। हम उन लोगों के लिए रोते हैं जिन्हें हमने खो दिया है। हम उन लोगों के लिए दुखी हैं जो पीछे रह गए हैं।” सलीम के वीडियो को ‘बिग बॉस 16’ के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के तौर पर साझा किया है।

एक्ट्रेस दीया मिर्जा का पुराना इंटरव्यू हो रहा इंटरनेट पर वायरल

पहलगाम हमले के बीच ‘रहना है तेरे दिल में’ फेम एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने पाकिस्तानी कलाकारों को सपोर्ट कर खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर ली है। उन्होने कुछ ऐसा कह दिया जिससे लोग बौखला गई और उन पर गुस्सा निकाल रहे हैं। लोग उनको ट्रॉल कर रहे हैं लेकिन हकीकत ये है कि ये बयान उन्होने पहलगाम हमले के पहले दिया था। दीया ‘न्यूज 18’ को इंटरव्यू दे रही थीं। दीया ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी को लेकर अपनी राय रखी थी। फवाद 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में लीड एक्टर हैं और वे वाणी कपूर के साथ रोमांस करते दिखेंगे।

दीया ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि यह एक राजनीतिक सवाल है। मेरा मानना है कि कला जो है वो शांति और सद्भाव का माध्यम है। हमें कभी भी कला और खेल को उलझने या नफरत के साथ मिश्रित नहीं होने देना चाहिए। यह अच्छा है कि फवाद फिल्म में वापस आ गए हैं, आप जानते हैं कि हम जल्द ही देखेंगे। मुझे उम्मीद है कि इससे अन्य सहयोग के लिए ऐसे कई अवसर मिलेंगे।

दीया का यह बयान अब वायरल हो रहा है। इस पर भड़कते हुए एक यूजर ने लिखा, “'राखी सावंत की तरह ये भी पाकिस्तान जाना चाहती हैं।” दूसरे ने लिखा, “दीया जैसे लोगों को ही हम भारतीय अर्बन नक्सल कहते हैं।” तीसरे ने लिखा, “जो सपोर्ट करे उसको वहीं भेजो।” चौथे ने लिखा, “फ्लॉप हीरोइन फ्लॉप हीरो का वेलकम कर रही हैं, ये भारतीय है भी।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी