न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलीम और सलमा खान के वीडियो ने जीता लोगों का दिल, फिल्म के लिए महाकाल की दर पर पहुंचे सिद्धार्थ-जान्हवी

सुपरस्टार सलमान खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस दौरान सलमान ने अपने फैंस को एक से बढ़कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 12:49:57

2 News : सलीम और सलमा खान के वीडियो ने जीता लोगों का दिल, फिल्म के लिए महाकाल की दर पर पहुंचे सिद्धार्थ-जान्हवी

सुपरस्टार सलमान खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस दौरान सलमान ने अपने फैंस को एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी है। सलमान के चाहने वाले उनकी फिल्मों से तो खुश होते ही हैं, साथ ही वे अपने चहेते हीरो की निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा उत्साहित रहते हैं। सलमान अपने माता-पिता, भाई और बहनों तथा उनके बच्चों से बेइंतेहा प्यार करते हैं। वे चाहे कितने भी बिजी हो लेकिन इन सबकी अनदेखी नहीं करते। इस बीच सलमान के माता-पिता सलमा और सलीम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग अभिभूत हुए जा रहे हैं।

इसमें सलीम पत्नी सलमा को बड़े प्यार से खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो उनके छोटे बेटे सोहेल खान ने शेयर किया है। डिनर टेबल पर बैठकर सलीम का ये अंदाज देख लोग उनकी सादगी और मोहब्बत की तारीफ कर रहे हैं। शनिवार (23 अगस्त) की रात सोहेल ने घर के डिनर की झलकियां शेयर कीं। इसी दौरान सलीम पत्नी को अपने हाथों से खाना खिलाते नजर आए। सोहेल ने इस प्यारे से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “सबसे प्यारा कपल।” फैंस और सेलेब्स ने खान परिवार की इस झलक पर खूब प्यार लुटाया है।

सलमान की करीबी दोस्त एक्ट्रेस यूलिया वंतूर ने दिल वाली इमोजी से रिएक्ट किया। वरदा खान नाडियडवाला, प्रतीक सेहजपाल, सुनील शेट्टी, पाखी हेगड़े ने भी खुशी जताई है। गौरतलब है कि सलीम ने साल 1964 में सुशीला चरक के साथ शादी की थी, जिन्होंने बाद में अपना नाम सलमा रख लिया था। कपल के चार बच्चे हुए - सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा। उन्होंने अर्पिता को गोद लिया। साल 1981 में सलीम ने गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर हेलेन के साथ दूसरी शादी कर ली।

29 अगस्त को रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की मूवी ‘परम सुंदरी’

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की मचअवेटेड मूवी ‘परम सुंदरी’ का इंतजार खत्म होने को है। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ व जान्हवी फिल्म की सफलता के लिए शनिवार (23 अगस्त) को मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। उनके साथ इस मौके पर फिल्म के अन्य टीम मेम्बर्स भी थे। महाकाल के गर्भगृह से बाहर नंदीगृह से सभी ने बाबा के दर्शन किए और फिल्म की सफलता की कामना की। जान्हवी ने इस दौरान ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई थी तो वहीं सिद्धार्थ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे थे।

बाबा के दरबार में दोनों भक्ति में डूबे नजर आए। बाबा के दर्शन के बाद उनहोंने नंदीजी के कान में अपनी अर्जी भी लगाई। नंदी भगवान शिव के वाहन हैं और कहा जाता है कि उनके कान में अपनी अर्जी कहने से वह भगवान तक पहुंच जाती है। महाकाल बाबा के मंदिर में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने दोनों का स्वागत-सत्कार किया। उन्होंने उन्हें महाकाल नाम से अंकित शॉल पहनाया। जान्हवी और सिद्धार्थ ने उन्हें और मंदिर प्रबंधन को धन्यवाद दिया। ‘परम सुंदरी' मैडॉक फिल्म के बैनर तले बनी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। तुषार जलोटा फिल्म के डायरेक्टर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह