Biggest W of #Saiyaara is the music and the emotions resonating through the screen esp the last 20 mins🥹
— Sowji⁷🍁🌈🌻 दूसरे ने शेयर किया – “थिएटर में देखते वक्त आंखें नम नहीं हुई थीं, लेकिन ओटीटी पर दोबारा देखने के बाद रो पड़ा। आखिरी क्रिकेट सीन बहुत इमोशनल था।”
ahaan and aneet were so good with the acting and their chemistry 🔥
Such an all timer album esp humsafar and saiyaara title track, so beautiful🫠pic.twitter.com/jTaNEgkcuc
एक और यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा – “कुछ लोग बेकार रील्स की वजह से थिएटर में फिल्म को नज़रअंदाज़ कर बैठे। अब नेटफ्लिक्स पर यह जरूर देखनी चाहिए।”
सैयारा की खासियत
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा अहान पांडे और अनीत पड्डा की लॉन्च फिल्म है। रिलीज़ के साथ ही इसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय रोमांटिक फिल्म बन गई।
फिल्म की कहानी कृष कपूर (अहान पांडे) नामक एक संघर्षरत म्यूज़िशियन की है, जिसकी मुलाकात महत्वाकांक्षी पत्रकार और कवियत्री वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) से होती है। दोनों साथ काम करते हुए नजदीक आते हैं और फिर उनके बीच गहरा रिश्ता बनता है। अहान और अनीत की ताज़गी भरी केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
फिल्म में वरुण बडोला, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, आलम खान और शैन ग्रोवर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने ओटीटी पर भी अपनी जीत की कहानी लिख दी है।













