न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह बोले - ‘सैयारा’ मोहित सूरी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम, अहान-अनीत पड्ढा की डेब्यू परफॉर्मेंस को बताया ‘शानदार’

रणवीर सिंह ने मोहित सूरी की फिल्म सैयारा को दिल से बनाई गई फिल्म बताते हुए उनकी सराहना की। साथ ही, अहान पांडे और अनीत पड्ढा के डेब्यू को शानदार परफॉर्मेंस करार दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 4:55:27

रणवीर सिंह बोले - ‘सैयारा’ मोहित सूरी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम, अहान-अनीत पड्ढा की डेब्यू परफॉर्मेंस को बताया ‘शानदार’

साल 2025 में अब तक बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा फिल्में कोई खास असर नहीं छोड़ पाईं, लेकिन कुछ अप्रत्याशित फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीतकर व्यावसायिक सफलता हासिल की है। उन्हीं में से एक है मोहित सूरी की नई पेशकश 'सैयारा', जो ना केवल क्रिटिक्स से सराहना बटोर रही है, बल्कि दर्शकों और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है।

फिल्म में पहली बार स्क्रीन पर नजर आए अहान पांडे और अनीत पड्ढा को इंडस्ट्री में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। सोमवार को अभिनेता रणवीर सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस फिल्म की तारीफ करते हुए अपने विचार साझा किए।

रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया:

रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा: “‘सैयारा’ एक दिल से बनाई गई फिल्म है और यह मोहित सूरी के करियर का अब तक का सबसे उम्दा कार्य है। YRF के मेरे प्रिय मित्र – अक्षय, सुमना और शानू को इस बड़ी सफलता के लिए हार्दिक बधाई। अहान और अनीत, तुम दोनों की परफॉर्मेंस ने दिल जीत लिया। यह एक यादगार डेब्यू था। भगवान का आशीर्वाद बना रहे और फिल्मी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है।”

फिल्म इंडस्ट्री से भी मिल रही सराहना

रणवीर से पहले आलिया भट्ट, करण जौहर, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, महेश बाबू, रेशा ठडानी और अनुराग बसु जैसे कई चर्चित नाम 'सैयारा' की टीम को बधाई दे चुके हैं।

मैडॉक फिल्म्स ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर टीम को बधाई देते हुए लिखा: “आदित्य चोपड़ा, मोहित सूरी, YRF और पूरी 'सैयारा' टीम को शानदार बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के लिए ढेर सारी बधाइयाँ। आप सबकी कहानी कहने की कला और जुनून ने सिनेमाई जादू रच दिया है। हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए धन्यवाद।”

कमाई और विवाद दोनों में छाई ‘सैयारा’

फिल्म ने अपने पहले ही दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और केवल तीन दिनों में इसकी टोटल कलेक्शन 83 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर कुछ लोगों ने इसकी तुलना 2004 की कोरियन फिल्म 'A Moment To Remember' से की है, लेकिन इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी

'सैयारा' 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के अक्षय विधवानी ने किया है। वहीं, रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'धुरंधर', जो आदित्य धर द्वारा निर्देशित है, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक