न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब OTT पर कहर ढाएगी 'सैयारा', नेटफ्लिक्स पर जल्द होगी रिलीज!

बॉलीवुड फिल्म सैयारा ने रिलीज के 3 दिनों में 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह डेब्यू फिल्म अब जल्द ही नेटफ्लिक्स पर ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है, जानिए पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 2:31:59

 सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब OTT  पर कहर ढाएगी 'सैयारा', नेटफ्लिक्स पर जल्द होगी रिलीज!

बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर फिल्म ने 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है और थिएटर में इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच उन दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है जो 'सैयारा' की ओटीटी पर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अहान पांडे की यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने को तैयार है।

'सैयारा' की ओटीटी रिलीज की जानकारी:

मशहूर निर्देशक मोहित सूरी (Mohit Suri) के निर्देशन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह फिल्म 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हालांकि, कई ऐसे लोग भी हैं जो व्यस्तता या अन्य कारणों से सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे दर्शकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, फिल्म 'सैयारा' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के सामने होगी। इस खबर से फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

तीन दिनों की कमाई पर एक नजर:

पहले दिन: ₹21 करोड़

दूसरे दिन: ₹25 करोड़ (19.05% की वृद्धि)

तीसरे दिन (रविवार): ₹37 करोड़ (सैकनिल्क अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट)

कुल कमाई तीन दिनों में: ₹83 करोड़

जानिए क्या है 'सैयारा' की कहानी:

फिल्म 'सैयारा' एक भावनात्मक प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में पत्रकार वाणी (Vaani) और सिंगर बनने का सपना देखने वाले कृष (Krish) के बीच की मोहब्बत को दिखाया गया है। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन तभी वाणी को अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में पता चलता है, जिससे कहानी में एक बड़ा और भावुक मोड़ आता है। इस फिल्म में वाणी का किरदार अनीत पड्डा ने निभाया है, जबकि कृष की भूमिका में अहान पांडे नजर आए हैं। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 'सैयारा' की ओटीटी रिलीज को लेकर आप क्या सोचते हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी