न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 81वें जन्मदिन पर सायरा ने फोटो-वीडियो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट, सुनील ने माना को ऐसे किया बर्थडे विश

दिवगंत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो आज शनिवार (23 अगस्त) को अपना जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 2:19:54

2 News : 81वें जन्मदिन पर सायरा ने फोटो-वीडियो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट, सुनील ने माना को ऐसे किया बर्थडे विश

दिवगंत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो आज शनिवार (23 अगस्त) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 81 साल की हो गई हैं। इस मौके पर सायरा को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सायरा पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और दिलीप और खुद से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। इस खास दिन पर भी सायरा ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियो शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है। सायरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “किसी के जीवन में कुछ दिन ऐसे होते हैं जो सिर्फ अस्तित्व में ही नहीं होते, बल्कि उन सबका प्रतिबिंब होते हैं जो हमें मिला है।

मेरा जन्मदिन हमेशा से ऐसा ही एक दिन रहा है, सिर्फ मौज-मस्ती का पल नहीं, बल्कि यह हर उस विचार और अस्तित्व को छूता है जिसने मुझे आज जो मैं हूं, उस व्यक्ति के रूप में गढ़ा है। मैं अक्सर अपनी दादी, शमशाद वहीद खान के बारे में सोचती हूं, जिनकी शक्ति और बुद्धिमत्ता मेरे बचपन के शुरुआती स्तंभ थे। अपनी मां, परी चेहरा नसीम बानोजी जिनकी सौम्यता और गर्मजोशी ने मेरी दुनिया में रंग भर दिए और अपने बड़े भाई सुल्तान जिनका मार्गदर्शन हर मौसम में मेरे लिए एक स्थिर हाथ रहा है। उनका प्रेम, अपनी निरंतरता में, वह सच्चा धन है जो मैंने सालों से संजोया है।

फिर भी, जीवन अपने सच्चे अर्थों में, मेरे लिए एक और असाधारण उपहार की प्रतीक्षा कर रहा था। दूर से प्रशंसित एक कलाकार के प्रति तारीफ के रूप में शुरू हुआ यह प्रेम, भाग्य के कोमल हाथों से, एक अत्यंत दुर्लभ साथी में बदल गया। उस समय उनके घर के पास अपना घर बनाने का निर्णय केवल परिस्थितियों का मामला था। मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह ईश्वर की कृपा है, जो मेरे दिल को उसकी ओर धीरे से मोड़ रही है। दुनिया में इतना सम्मानित शख्स मुझ पर दया और समय के साथ प्रेम की दृष्टि डाल सकता है, यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा आश्चर्य है।

इसलिए जैसे ही मेरा एक और जन्मदिन आता है, मैं उन ढेरों शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता के साथ ऐसा करती हूं जो मुझे मिलती हैं। उन यादों के लिए जो हमेशा दीप्तिमान रहती हैं और मेरे प्रिय की उपस्थिति के लिए जो अदृश्य होते हुए भी मेरे दिल के हर कोने में बसती है। इसलिए यह दिन केवल उम्र का उत्सव नहीं है, बल्कि उस प्रेम का उत्सव है जो अमर है, उन यादों का उत्सव है जो समय की धार को नरम कर देती हैं और उस बंधन का उत्सव है जो मेरे जीवन की सबसे प्रिय कहानी है।” उल्लेखनीय है कि दिलीप ने साल 1966 में सायरा के साथ शादी की जो उनसे 22 साल छोटी थी। दिलीप ने साल 2021 में 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

साल 1991 में हुई थी सुनील शेट्टी और माना की शादी

अभिनेता सुनील शेट्टी ने 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में कदम रखा था। वे अब फिल्मों में भले ही कम नजर आते हैं, लेकिन अपनी शानदार फिटनेस के चलते फैंस के आदर्श बने हुए हैं। सुनील की पत्नी माना शेट्टी का शुक्रवार (22 अगस्त) को 60वां जन्मदिन था। इस मौके पर सुनील ने बेहद खास अंदाज में अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया, जिसमें वे माना के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ सुनील ने एक नोट लिखकर माना के प्रति अपना प्यार जताया है।

इस पोस्ट में सुनील ने खुद को भाग्यशाली बताया। सुनील ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कोई शब्द नहीं, बस गले लगना...16 से 60 साल तक आपके साथ...दोनों को लगता है कि वे भाग्यशाली हैं...60वें जन्मदिन की शुभकामनाएं पत्नी माना।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। संजय कपूर और सोनू सूद ने भी माना को जन्मदिन की बधाई दी है। सुनील और माना की बेटी अथिया शेट्टी ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाली इमोजी साझा की है। सुनील और माना की प्रेम कहानी की चर्चा इंडस्ट्री में अक्सर होती रही है।

मोनिशा कादरी के रूप में जन्मीं माना एक मुस्लिम परिवार से हैं। वह एक गुजराती मुस्लिम आर्किटेक्ट और एक पंजाबी सामाजिक कार्यकर्ता की बेटी हैं। सांस्कृतिक मतभेदों के बावजूद उनका प्यार मजबूत रहा। शुरुआत में सुनील के माता-पिता इस शादी को लेकर झिझक रहे थे, लेकिन अभिनेता ने माना से शादी करने का मन बना लिया था। कई सालों के प्रेम प्रसंग के बाद आखिरकार साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज