न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्यादा फीस लेने वाली करण की बात को लेकर सैफ ने दी यह रिएक्शन, ‘आदिपुरुष’ के विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने पिछले दिनों कहा था कि बॉलीवुड स्टार्स 40 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं, लेकिन उनकी फिल्में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Sep 2024 11:04:40

ज्यादा फीस लेने वाली करण की बात को लेकर सैफ ने दी यह रिएक्शन, ‘आदिपुरुष’ के विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने पिछले दिनों कहा था कि बॉलीवुड स्टार्स 40 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं, लेकिन उनकी फिल्में कभी-कभी सिर्फ 3.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाती हैं। स्टार्स हिट की गारंटी नहीं दे सकते। अब तीन दशक से भी ज्यादा समय से फैंस के दिलों पर राज कर रहे एक्टर सैफ अली खान (54) ने इस पर रिएक्शन दी है। सैफ ने इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव 2024 में शिरकत करते हुए कहा कि स्टार्स की सैलरी पर चर्चा करना हमेशा से थोड़ा पेचीदा और कॉम्प्लेक्स रहा है, क्योंकि इसमें कई चीजें शामिल होती हैं। वे पे चेक में कटौती करना चाहते हैं।

मुझे लगता है कि अब मुझे अपना खुद का यूनियन बना लेना चाहिए। मुझे यकीन है कि वे सही हैं, लेकिन जैसे ही सैलरी कटने की बात आती है मैं थोड़ा नर्वस हो जाता हू। सैलरी में कटौती नहीं होनी चाहिए! हमारी इंडस्ट्री की अपनी अलग ही इकोनोमी है। जब आप किसी बड़े स्टार के पास जाते हैं, तो कई बार वो कहते हैं कि अगर आप मुझे चाहते हैं, तो इसकी इतनी कीमत होगी और लोग वो कीमत देने को तैयार हो जाते हैं। कभी-कभी इसमें गड़बड़ी भी हो जाती है. लेकिन हमारे यहां बिजनेसमैन हैं।

फिल्म इंडस्ट्री खुद एक तरह से फाइनेंशियल हब बन चुकी है और लोग इस पर निशाना साधते हैं। करण इस मामले में सबसे समझदार इंसान हैं। करण जिस मुद्दे की बात कर रहे हैं, वो ये है कि आजकल कुछ स्टार्स बहुत ज्यादा पैसे तो ले लेते हैं लेकिन काम पूरा नहीं करते। ऐसा ज्यादा समय तक नहीं चल सकता लेकिन हम इतनी ज्यादा फीस नहीं लेते। हम इस मंदी से बचे हुए हैं।

saif ali khan,actor saif ali khan,karan johar,saif karan,saif fees,karan fees,filmmaker karan johar,adipurush movie,om raut,prabhas,kriti sanon

धर्म जैसे टॉपिक पर फिल्म बनाने के लिए संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत : सैफ

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी पौराणिक फिल्म ‘आदिपुरुष’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इसमें सैफ ने रावण का किरदार निभाया था। सैफ और राउत के खिलाफ एक वकील ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। अब सैफ ने इन विवादों पर चुप्पी तोड़ी है। सैफ ने कहा कि एक मामला था और अदालत ने कुछ ऐसा फैसला लिया था जिसमें कहा गया था कि एक अभिनेता स्क्रीन पर जो कुछ भी कहता है, उसके लिए वह जिम्मेदार है।

मुझे पता है कि बहुत से लोग जो चाहें कहने या करने के लिए स्वतंत्र नहीं हैं। हम सभी को खुद पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा और थोड़ा सावधान रहना होगा। वरना, परेशानी हो सकती है। धर्म जैसे टॉपिक पर फिल्म बनाने के लिए संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है। धर्म जैसे कुछ एरिया हैं जिनसे आपको दूर रहने की जरूरत है।

हम यहां परेशानी पैदा करने के लिए नहीं हैं। ‘तांडव’ वेब सीरीज को लेकर भी खूब आलोचना हुई थी जिसने मेरी समझ को पहले से और आकार दिया। बता दें कि ‘आदिपुरुष’ में प्रभास और कृति सेनन भी थे। सैफ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म देवरा : पार्ट 1 आज शुक्रवार (27 सितंबर) को रिलीज हो गई है। इसमें सैफ विलेन की भूमिका में हैं। साथ ही जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री