न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ ने ड्राइवर से मुलाकात कर दिया यह इनाम, इस एक्टर ने सगाई कर फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी

करीब एक सप्ताह पहले एक्टर सैफ अली खान पर देर रात अनजान शख्स ने घर के अंदर घुस चाकू से ताबड़तोड़ 6 वार किए थे। इसके चलते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 8:12:14

2 News : सैफ ने ड्राइवर से मुलाकात कर दिया यह इनाम, इस एक्टर ने सगाई कर फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी

करीब एक सप्ताह पहले एक्टर सैफ अली खान पर देर रात अनजान शख्स ने घर के अंदर घुस चाकू से ताबड़तोड़ 6 वार किए थे। इसके चलते सैफ लीलावती अस्पताल में एडमिट थे, जहां कई सर्जरी से गुजरने के बाद उन्हें 21 जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें हमले वाली रात जब सैफ खून में लथपथ थे तो एक ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो रिक्शे में उन्हें अस्पताल ले गया था। ऐसे में सैफ ने अब उससे मिलकर उसका आभार जताने के साथ इनाम दिया है।

आज बुधवार (22 जनवरी) को खबर आई कि सैफ अस्पताल से बाहर आने से पहले उस ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से मिले, जिसने हमले वाली रात उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। इस दौरान सैफ ने राणा को मदद करने के लिए थैंक्यू बोला और उसे ईनाम के तौर पर 51 हजार रुपए दिए। सैफ के साथ उनकी मां एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने भी राणा का शुक्रिया अदा किया। फैंस सैफ और शर्मिला की विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हमले के बाद मुंबई पुलिस अब सैफ की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गई है और उसने उनके परिवार को सुरक्षा दी है।

हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सैफ की सुरक्षा को लेकर बात की है। इस बीच एक्टर रोनित रॉय ने एबीपी न्यूज को बताया कि उनकी सिक्योरिटी एजेंसी सैफ और उनके परिवार को सुरक्षा दे रही है। जब सैफ अस्पताल से डिस्चार्ज हुए उसके बाद उनके के घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट भी आए थे। सैफ पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी है और उसका नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद है।

‘बालवीर’ फेम एक्टर देव जोशी ने साझा की मंगेतर आरती संग फोटो, लिखा...

टेलीविजन की दुनिया के लोकप्रिय शो ‘बालवीर’ फेम एक्टर देव जोशी ने सगाई कर ली है। देव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर करके फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। देव ने मंगेतर आरती संग जो फोटो साझा की है वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देव और आरती एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं। देव एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “और हमने साथ रहने का फैसला कर लिया है। लाइफटाइम के लिए प्यार, हंसी और बहुत सारी यादें। सगाई कर ली है।” फोटो में देव, आरती के साथ पोज देते दिख रहे हैं। देव ने व्हाइट हुडी के ऊपर रेड शॉल डाली है। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया है और गले में रुद्राक्ष की माला पहनी है। आरती ने भी शॉल के साथ रुद्राक्ष की माला पहनी है और तिलक लगाया है। दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं।

देव के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने ‘लकी’ शो से करिअर का आगाज किया था। इसके बाद वे ‘महिमा शनि देव की’, ‘हमारी देवरानी’, ‘काशी-अब ना रहे तेरा कर्ज कोरा’ और ‘देवों के देव महादेव’ में दिखे। देव को साल 2012 में ‘बालवीर’ से पहचान मिली थी। वे लीड रोल में थे। उन्हें ‘चंद्रशेखर’, ‘बालवीर रिटर्न्स’, ‘अलादीन’, ‘बालवीर 3’ और ‘बालवीर 4’ में भी देखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ