न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘ज्वेल थीफ’ मूवी के ट्रेलर में छा गए सैफ और जयदीप, ‘कोस्टाओ’ के टीजर में दिखी नवाजुद्दीन की धमक

सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ को लेकर फैंस के बीच कई दिनों से क्रेज देखा जा रहा है। कुछ समय पहले इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 12:26:57

2 News : ‘ज्वेल थीफ’ मूवी के ट्रेलर में छा गए सैफ और जयदीप, ‘कोस्टाओ’ के टीजर में दिखी नवाजुद्दीन की धमक

सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ को लेकर फैंस के बीच कई दिनों से क्रेज देखा जा रहा है। कुछ समय पहले इसका टीजर रिलीज किया गया था, जिसे देख फैंस की बेकरारी बढ़ गई थी। अब सोमवार (14 अप्रैल) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज डेट रिवील की गई है जिसके हिसाब से फिल्म 25 अप्रैल को स्ट्रीम होगी। ट्रेलर में जयदीप और सैफ दोनों मिलकर 500 करोड़ रुपए की कीमत वाला हीरा चुराने का प्रयास कर रहे हैं। सैफ को ट्रेंड चोर दिखाया गया है।

हीरा एक हाई सिक्योरिटी जगह जला देने वाली लेजर लाइट के बीच रखा होता है। जब सबकुछ प्लानिंग के मुताबिक चल रहा होता है तभी कुणाल कपूर की एंट्री होती है और वे इन दोनों के पीछे पड़ जाते हैं। सैफ पर हुए हमले के बाद उनकी रिलीज होने वाली पहली फिल्म है, इसलिए इसको लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर, जयदीप भी अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। चाहे फिल्म हो या वेब सीरीज वे सबका ध्यान खींचने में सफल रहते हैं। ट्रेलर से लग रहा है कि सैफ और जयदीप दोनों का बराबर का रोल है। फिल्म को रॉबी ग्रेवाल और कूकी गुलाटी ने मिलकर डायरेक्ट किया है।

इसमें निकिता दत्ता और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में दिखेंगे। कहानी ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने लिखी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ इससे पहले ‘देवरा’ में नजर आए थे जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर थीं। वहीं जयदीप इससे पहले वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन में नजर आए थे।

saif ali khan,actor saif ali khan,jaideep ahlawat,actor jaideep ahlawat,saif jaideep,jewel thief movie,nawazuddin siddiqui,costao movie

कस्टम अधिकारी मिस्टर कोस्टाओ फर्नांडिस के जीवन से प्रेरित है ‘कोस्टाओ’

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत बायोग्राफिकल ड्रामा ‘कोस्टाओ’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म 1 मई को जी5 पर रिलीज होगी। टीजर में नवाज कस्टम अधिकारी के रूप में गोवा के कुख्यात तस्कर से भिड़ते नजर आए। गोवा के सबसे बड़े तस्कर से लोहा लेने वाले कस्टम अधिकारी मिस्टर कोस्टाओ फर्नांडिस के जीवन से प्रेरित इस प्रोजेक्ट का डायरेक्शन सेजल शाह ने किया है। टीजर के साथ जी5 ने लिखा, “एक ऐसा हीरो जिसके पास कोई कैप नहीं है – सिर्फ एक सफेद वर्दी, अडिग साहस और जो सही है उसके लिए खड़े होने की इच्छाशक्ति है।”

‘कोस्टाओ’ का निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, भावेश मंडालिया, सेजल शाह, श्याम सुंदर और फैजुद्दीन सिद्दीकी ने मिलकर किया है। 1 मिनट 37 सैकंड के टीजर में नवाजुद्दीन छा गए। वे कोस्टाओ फर्नांडिस का रोल प्ले कर रहे हैं। उनका जीवन एक बड़े मिशन के बाद उथल-पुथल में बदल जाता है। देशभक्ति और बहादुरी की कहानी के रूप में शुरू होने वाली यह कहानी जल्द ही एक तलाशी अभियान में बदल जाती है, क्योंकि कोस्टाओ पर हत्या का झूठा आरोप लगाया जाता है और वो भारत के ‘मोस्ट वांटेड मैन’ बन जाते हैं।

बॉम्बे फैबल्स मोशन पिक्चर्स के सहयोग से भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत ‘कोस्टाओ’ गोवा के एक निडर कस्टम अधिकारी के प्रेरक जीवन की कहानी है, जो 1990 के दशक में साहसिक मिशन के बाद भारत में सोने की तस्करी के सबसे बड़े प्रयास को विफल कर देता है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के प्रमुख पात्रों का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इसमें अभिनेत्री प्रिया बापट भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी