न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे सद्गुरु से लिया आशीर्वाद, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने

एक्ट्रेस कंगना रनौत की मच अवेटेड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' शुक्रवार (17 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रात को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 12:15:14

2 News : कंगना ने ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे सद्गुरु से लिया आशीर्वाद, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने

एक्ट्रेस कंगना रनौत की मच अवेटेड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' शुक्रवार (17 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रात को मुंबई के जुहू में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। स्क्रीनिंग में आध्यात्मिक सद्गुरु भी पहुंचे। इस दौरान कंगना ने उनका गर्मजोशी के साथ फूलों से स्वागत किया और साथ ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती नजर आईं। इस दौरान कंगना के साथ हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी दिखे। उन्होंने भी सद्गुरु के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी।

यह पहला मौका है जब सद्गुरु को किसी फिल्म की स्क्रीनिंग में देखा गया है। कंगना ने क्रीम कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और हल्के मेकअप में पैपराजी को पोज देती नजर आईं। अनुपम ब्लैक कोट-पैंट में जंच रहे थे। कंगना व अनुपम ने पैपराजी को एक साथ पोज दिए। अनुपम के भाई एक्टर राजू खेर और उनकी मां दुलारी ने भी इवेंट में शिरकत की।

राजू लाइट ब्लू कलर की शर्ट के साथ ब्लू जींस में थे। दुलारी येलो कलर की साड़ी में नजर आईं। उनके हाथ में एक बैग और कंधे पर लाल शॉल था। दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक भी थीं। सतीश ने ‘जगजीवन राम’ का किरदार निभाया है। जाने-माने फिल्म क्रिटिक सिद्धार्थ कन्नन पत्नी नेहा कन्नन के साथ नजर आए।

बॉक्स ऑफिस पर ‘तेजस’ की तुलना में अच्छी रही ‘इमरजेंसी’ की शुरुआत

इस बीच ‘इमरजेंसी’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 2.35 करोड़ रुपए की कमाई की। हालांकि इसने कंगना की फिल्म 'तेजस' के मुकाबले ओपनिंग डे पर ज्यादा कमाई की है। 'तेजस' महज 1.25 करोड़ रुपए कमा पाई थी। उम्मीद है कि वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में तेजी आएगी। कंगना लंबे समय से एक अदद हिट के लिए तरस रही हैं।

उल्लेखनीय है कि कंगना की 'इमरजेंसी' रिलीज से पहले ही काफी विवादों में छा गई थी। बता दें कि 'इमरजेंसी' साल 1975 में लगी इमरजेंसी पर आधारित है। इसमें कंगना ने तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म में अनुपम, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन भी हैं।

फिल्म की निर्माता-निर्देशक और लेखक कंगना ही हैं। 25 करोड रुपए के बजट में बनी यह फिल्म कंगना के करिअर के लिए बेहद अहम है। उल्लेखनीय है कि कंगना राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की लोकसभा सांसद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ