न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मशहूर संगीतकार सचिन सांघवी यौनशोषण के आरोप में गिरफ्तार, गौहर ने जैद को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

‘स्त्री 2’, ‘भेड़िया’, ‘एबीसीडी 2’ जैसी फिल्मों में अपना हुनर दिखाने वाले सिंगर व म्यूजिशियन सचिन सांघवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 8:20:13

2 News : मशहूर संगीतकार सचिन सांघवी यौनशोषण के आरोप में गिरफ्तार, गौहर ने जैद को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

‘स्त्री 2’, ‘भेड़िया’, ‘एबीसीडी 2’ जैसी फिल्मों में अपना हुनर दिखाने वाले सिंगर व म्यूजिशियन सचिन सांघवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सचिन के खिलाफ एक महिला ने म्यूजिक एल्बम में काम देने और शादी का वादा कर यौनशोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि सचिन को गुरुवार (23 अक्टूबर) को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। 20 साल की उम्र की शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वह फरवरी 2024 में सचिन के संपर्क में आई थी और उन्होंने उसे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भेजा था। सचिन ने कथित तौर पर उसे अपने म्यूजिक एल्बम में मौका देने का वादा किया था और उन्होंने फोन नंबर एक्सचेंज किए।

सचिन ने उसे अपने स्टूडियो में बुलाया, जहां उन्होंने पहले शादी का प्रस्ताव रखा और कई मौकों पर उसका यौन शोषण किया। जांच के बाद सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि सचिन के वकील आदित्य मीठे ने अपने क्लाइंट पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे क्लाइंट पर FIR में लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और इस केस में कोई दम नहीं है। पुलिस के जरिए मेरे क्लाइंट को ऐसे हिरासत में लेना भी गलत है जिसकी वजह से उन्हें तुरंत बेल पर रिहा भी कर दिया गया।

फिलहाल सचिन ने इस मुद्दे पर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। उनका आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @soulfulsachin भी डिएक्टिवेट कर दिया गया है। बता दें सचिन बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने काम के लिए मशहूर लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के सदस्य हैं। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत प्रीतम के सहायक के रूप में की थी और फिर जिगर सरैया के साथ मिलकर जोड़ी बनाई। दोनों ने हाल ही रिलीज हुई मूवी ‘थामा’ में संगीत दिया है। इसके अलावा 'जीने लगा हूं' (रमैया वस्तावैया), 'सुन साथिया' (एबीसीडी 2), 'चुनर' (एबीसीडी 2), 'अपना बना ले' (भेड़िया) और 'माना के हम यार नहीं' (मेरी प्यारी बिंदु) जैसे लोकप्रिय व हिट गाने बनाए हैं।

गौहर खान और जैद दरबार की साल 2020 में हुई थी शादी

एक्ट्रेस गौहर खान और म्यूजिक प्रोड्यूसर जैद दरबार इन दिनों पेरेंटहु़ड का लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में कपल ने दूसरे बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने फरवान रखा है। आज शुक्रवार (24 अक्टूबर) को जैद का जन्मदिन है। इस खास मौके पर गौहर ने अपने शौहर पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है और एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है। गौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें जैद अपने दोनों बेटों जहान और फरवान के साथ दिख रहे हैं।

पोस्ट के कैप्शन में गौहर ने लिखा, “मेरे व्यस्त जीवन में शांति लाने के लिए धन्यवाद। तुम मेरे परिवार के लिए सबसे अच्छे साथी, वफादार और मेहनती इंसान हो। हमारे बेटों जहान और फरवान के लिए शानदार पिता बनने के लिए धन्यवाद। मेरे परिवार को अपना बनाने और अपने बड़े दिल से सबकी देखभाल करने के लिए शुक्रिया। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। जन्मदिन मुबारक हो!”

तस्वीरों में गौहर के पति संग जिंदगी के बेहद अनमोल लम्हें कैद हैं। इनमें पति संग आउटिंग से लेकर क्वालिटी टाइम, शादी और मस्ती की तस्वीरें शामिल हैं। बता दें गौहर और जैद ने नवंबर 2020 में सगाई की थी और उसी साल 25 दिसंबर को उनका निकाह हुआ था।। इसके बाद कपल ने 10 मई 2023 को पहले बेटे और इस साल 1 सितंबर को दूसरे बेटे का स्वागत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड