न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटे के जन्म के बाद रुपाली हो गई थीं 83 किलो की, शेयर किया अनुभव, महेश बाबू ने बेटे को यूं किया बर्थडे विश

‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हमेशा किसी न किसी कारण से खबरों में रहती हैं। रुपाली अपनी अदाकारी से सबका दिल लूट लेती हैं। साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 2:50:55

2 News : बेटे के जन्म के बाद रुपाली हो गई थीं 83 किलो की, शेयर किया अनुभव, महेश बाबू ने बेटे को यूं किया बर्थडे विश

‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हमेशा किसी न किसी कारण से खबरों में रहती हैं। रुपाली अपनी अदाकारी से सबका दिल लूट लेती हैं। साथ ही वह किसी भी बात पर अपनी राय खुलकर बताने से नहीं हिचकतीं। अब रुपाली ने एक इंटरव्यू में बेटे रुद्रांश के जन्म के बाद बढ़े वजन के कारण बॉडी शेमिंग का सामना करने के बारे में खुलकर बात की है। रुपाली ने साझा किया कि लोग उन्हें बहुत मोटी कहते थे, जिसका प्रभाव उन पर पड़ा। रुपाली ने टेली टॉक इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि रुद्रांश के होने के बाद मैं 83 किलो की थी और मैं मिरर नहीं देखती थी।

कहीं लोगों ने बोला, 'तू तो इतनी मोटी हो गई।' रैंडम चीज जो कहीं जाती है वो आपको छू जाती है, खासकर एक महिला होने के नाते। मेरी हिम्मत नहीं होती थी आईने के सामने आने की और अश्विन हमेशा बहुत दयालु थे। दयालु क्या, वो मुझसे प्यार करते थे। जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उसका शरीर या कुछ और नहीं देखते, लेकिन मैं अलग महसूस करती थी। 24 से आपकी कमर जब 40 की हो जाती है तो अजीब सा लगता है। बता दें रुपाली ने फरवरी 2013 में अश्विन वर्मा के साथ शादी की।

उसी साल अगस्त में रुद्रांश का जन्म हुआ। अश्विन की पिछली शादी से दो बेटियां हैं। हाल ही लॉकडाउन में शुरू हुए शो ‘अनुपमा’ ने 5 साल पूरे कर लिए। इस खास दिन को रुपाली ने सेट पर पूरी कास्ट के साथ सेलिब्रेट किया जहां मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। इस दौरान रुपाली ने अपनी जर्नी को लेकर बात की। रुपाली ने कहा कि मेरे लिए ‘अनुपमा’ मेरे पापा का सपना पूरे होने जैसा है। मेरी मां का सपना पूरा होना। ये मेरे पैरेंट्स का आशीर्वाद है, ये मेरे पति की इच्छा है कि मुझे नई पहचान मिली। यह शो वो नहीं जो मुझे चाहिए था बल्कि मेरी जरूरत था और इस शो को मैंने मैनिफेस्ट किया था।

भगवान ने राजन शाही के जरिए मुझे यह शो दिया। ‘अनुपमा’ सेल्फ लव, सेल्फ वर्थ है। ‘अनुपमा’ मेरे लिए सेल्फ कॉन्फिडेंस है जो मेरे स्ट्रगलिंग दिनों के बाद आया है। यह सपना मेरे लिए मेरी मां ने देखा था। मैंने कभी खुद को बड़े एक्टर या स्टार के रूप में नहीं देखा। मेरी मां ने मेरे लिए बड़ा सोचा था और मेरे पति ने मुझे सपोर्ट दिया इस सपने को पूरा करने के लिए। बता दें रुपाली सबसे पहले टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में ‘मोनिशा साराभाई’ के किरदार से मशहूर हुई थीं। उन्होंने ‘बा बहू और बेबी’ और ‘परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी’ में भी अपनी एक्टिंग के जलवे बिखरे।

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर का बेटा गौतम हुआ 19 साल का

साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू उनकी पत्नी एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर और दोनों बच्चे गौतम और सितारा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। आज रविवार (31 अगस्त) को गौतम के 19वें जन्मदिन पर महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। वे अपने काम में काफी बिजी हैं, जिसके चलते इस खास दिन पर बेटे के साथ नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट कर बेटे पर प्यार लुटाने के साथ उसे आशीर्वाद दिया।

महेश बाबू ने एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें गौतम बहुत छोटे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे!! हर साल तुम मुझे थोड़ा और हैरान कर देते हो…इस साल तुम्हारा जन्मदिन मिस कर रहा हूं, ये पहला जन्मदिन है जो मैंने कभी मिस किया है…मेरा प्यार हर कदम पर तुम्हारे साथ है…मैं हमेशा तुम्हारा सबसे बड़ा चीयरलीडर हूं, जो भी करो…चमकते रहो और बढ़ते रहो।”

बता दें महेश बाबू तेलुगु इंडस्ट्री के बड़े नामों में शुमार दिवंगत अभिनेता कृष्णा घट्टामनेनी के बेटे हैं। महेश को 'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने साल 2005 में एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की बड़ी बहन नम्रता के साथ शादी की थी। शिल्पा लंबे समय बाद पिछले साल ‘बिग बॉस 18’ में नजर आई थीं। उन्हें बॉलीवुड में 90 के दशक के अधिकतर टॉप हीरो के साथ का करने का मौका मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह