न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

43 रीटेक्स-20 दिन की शूटिंग..., ऐसे बना गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 जीतने वाला RRR का गाना 'नाचो-नाचो'

मैं पूरी तरह से ब्लैंक हूं। कुछ भी कह पाने में असमर्थ हूं। मैं बहुत खुश हूं, जिसे बयां नहीं किया जा सकता है। मैं अभी बस मंदिर जाकर भगवान को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं राजामौली सर का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझपर विश्वास किया। आज मेरा कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jan 2023 1:05:55

43 रीटेक्स-20 दिन की शूटिंग..., ऐसे बना गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 जीतने वाला RRR का गाना 'नाचो-नाचो'

फिल्म आरआरआर के एनर्जी से भरपूर सॉ़न्ग 'नाचो-नाचो' ने अब इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना ली है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में आयोजित हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में डायरेक्टर एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड नाचो नाचो के म्यूजिशियन एमएम किरावनी ने लिया। जाने-माने कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।

मैं पूरी तरह से ब्लैंक हूं

'नाटू-नाटू' के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बताया कि मैं पूरी तरह से ब्लैंक हूं। कुछ भी कह पाने में असमर्थ हूं। मैं बहुत खुश हूं, जिसे बयां नहीं किया जा सकता है। मैं अभी बस मंदिर जाकर भगवान को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं राजामौली सर का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझपर विश्वास किया। आज मेरा कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ गया है।

प्रेम रक्षित ने आगे बताया साउथ के दो बड़े सुपरस्टार के साथ काम करना एक चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि किसी एक स्टार के साथ काम करना आसान होता है। हर एक सुपरस्टार का अपना तरीका व स्टाइल होता है। ऐसे में दो अलग स्टाइल को एक साथ एक एनर्जी में ढालना वाकई चैलेंजिंग था। इन दोनों के एक्स्पीरियंस को मैंने एक ही स्केल में मिलाकर डांस की तैयारी की थी। मुझे इस गाने को कोरियोग्राफ करने में दो महीने लग गए थे। आप ही देखें, जब दोनों चलकर एक साथ आते हैं, तो उनकी चाल में भी वो परफेक्शन नजर आना चाहिए था। मैंने दोनों के लिए 110 मूव्स तैयार किए थे। इस बीच जब भी नर्वस होता, तो राजामौली का साथ मिलता था।

43 रीटेक्स, 20 दिन में हुई गाने की शूटिंग

प्रेम आगे बताते है कि इस गाने को शूट करने में 20 दिन लगे थे और 43 रीटेक्स में शूटिंग कंपलीट हुई थी। इन 20 दिनों में रिहर्सल के साथ-साथ हमने गाने की शूटिंग भी पूरी कर ली थी। हालांकि इस गाने को कोरियोग्राफ करने में मुझे दो महीने लगे थे। मैंराजामौली सर के साथ एक लंबे समय से जुड़ा हूं। जब वो मेरे पास गाना लेकर आए, तो मैं पहले डर गया था। दोनों सुपरस्टार को एक साथ नचाना बहुत बड़ी बात थी। मैं इस प्रेशर पर रहता था कि कहीं भी मेरी वजह से ये सुपरस्टार एक दूसरे से कमतर न दिखें। मुझे दोनों को ही इक्वल एनर्जी में दिखाना था।

प्रेम आगे बताते है कि यकीन मानें, शूटिंग के आखिरी पल तक हम इस गाने में इंप्रोवाइज करते रहे थे। राजामौली सर को और फन मोमंट्स चाहिए होते थे, तो फिर हम इसे री-शूट किया करते थे। गाने के आखिरी पल तक मेरी अग्निपरिक्षा चलती रही थी।

शूटिंग एक्स्पीरियंस पर बात करते हुए प्रेम ने कहा कि मॉर्निंग में जब वो अपने सीन्स की शूटिंग कर लिया करते थे, तो पैकअप के बाद थोड़ा रेस्ट लेकर वो शाम के 6 बजे मेरे पास रिहर्सल के लिए आ जाते थे। दोनों ही समय पर मेरे पास होते थे, फिर हम रिहर्सल रात 9 बजे तक करते थे। गाने की शूटिंग यूक्रेन में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश