न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘RRR’ का गाना रिलीज, कार्तिक ने शेयर किया ‘धमाका’ का प्रोमो, इस जगह रिलीज होगी ‘बॉब बिस्वास’

'बाहुबली' फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली एक और बिग बजट मूवी पेश करने को तैयार हैं। राजामौली 'आरआरआर' मूवी को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 8:08:45

‘RRR’ का गाना रिलीज, कार्तिक ने शेयर किया ‘धमाका’ का प्रोमो, इस जगह रिलीज होगी ‘बॉब बिस्वास’

'बाहुबली' फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली एक और बिग बजट मूवी पेश करने को तैयार हैं। राजामौली 'आरआरआर' मूवी को लेकर चर्चा में बने हुए है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज 'आरआरआर' का पहला गाना 'नाचो नाचो' रिलीज हो गया। इसमें साउथ के दो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण जमकर थिरकते और एक दूसरे से कदम से कदम मिलाकर डांस करते दिख रहे हैं। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। गाने के बोल बेहद शानदार हैं। इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है।

गाने की जानकारी शेयर करते हुए रामचरण ने लिखा- “इस मास बीट पर डांस करने से खुद को नहीं रोक सकते हैं। 'आरआरआर' मास एंथम मेरे भाई जूनियर एनटीआर के साथ। ये गाना रिलीज हो गया है।” पिछले दिनों 'आरआरआर' का टीजर रिलीज किया गया था। इसमें जूनियर एनटीआर, रामचरण और अजय देवगन युद्ध के मैदान में दिखे थे। आलिया भट्ट की भी एक झलक दिखाई गई थी। फिल्म 7 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। राजामौली ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया था।

19 नवंबर को रिलीज होने जा रही है कार्तिक आर्यन की धमाका

चॉकलेटी हीरो की इमेज रखने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म धमाका से एक पत्रकार के रूप में उनका लुक सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। अब कार्तिक ने फिल्म का एक प्रोमो साझा किया है और न्यूज रिपोर्टर अर्जुन पाठक के रूप में उनका अवतार उनके संदेश के साथ सीधे आपके दिल में उतर जाएगा। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर शॉर्ट प्रोमो साझा करते हुए लिखा,"Kuchh paane ke liye Kitna kuchh khone ko taiyaar ho aap!! #Dhamaka #19Nov #ArjunPathak.

कार्तिक ने इस इंटेंस और रोमांचक प्रोमो के साथ फिल्म की रिलीज के प्रति और उत्सुकता पैदा कर दी है। राम माधवानी की इस थ्रिलर मूवी में कार्तिक लवर बॉय अवतार से प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। धमाका 19 नवंबर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कार्तिक के आगामी प्रोजेक्ट में कैप्टन इंडिया, भूल भुलैया 2, अगली, फ्रेडी और शहजादा भी हैं।

rrr movie,kartik aryan,bob biswas movie,junior ntr,ramcharan,dhamaka,bollywood news in hindi

शाहरुख खान के प्रोडक्शन की फिल्म है ‘बॉब बिस्वास’

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने वर्ष 2019 में अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' का ऐलान किया था। इसमें अभिषेक बच्चन हीरो हैं। इसे बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है। अब रिपोर्ट की मानें तो 'बॉब बिस्वास' जी5 पर रिलीज होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बॉब बिस्वास' की स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर होगी। फिल्म सीधे जी5 पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

फिल्म की टीम ने सौदा तय कर लिया है और मेकर्स रिलीज की तारीख तय करने की प्रक्रिया में हैं। निर्देशक दीया घोष इस फिल्म के साथ डेब्यू कर रही हैं। इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। दिसंबर में इसकी शूटिंग खत्म हो गई थी। यह पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। यह सुजॉय घोष की 2012 की थ्रिलर फिल्म 'कहानी' से संबंधित है और यह उसकी स्पिन ऑफ फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर