न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सिंघम अगेन': सर्कस के बाद रोहित शेट्‌टी के नाम दर्ज हुई एक और असफलता, लागत 400 करोड़ और कमाई . . . .?

रोहित शेट्‌टी और अजय देवगन निर्मित, निर्देशित और अभिनीत सिंघम अगेन वर्ष 2024 की बहु प्रतीक्षित और सबसे बड़ी फिल्म थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Nov 2024 4:01:26

'सिंघम अगेन': सर्कस के बाद रोहित शेट्‌टी के नाम दर्ज हुई एक और असफलता, लागत 400 करोड़ और कमाई . . . .?

रोहित शेट्‌टी और अजय देवगन निर्मित, निर्देशित और अभिनीत सिंघम अगेन वर्ष 2024 की बहु प्रतीक्षित और सबसे बड़ी फिल्म थी। सिने गलियारों में बहती हवाओं के अनुसार 350 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म के प्रचार प्रसार पर ही निर्माताओं द्वारा 50 करोड़ की राशि खर्च की गई, जिससे इसकी कुल लागत 400 करोड़ हो गई।

लेकिन प्रदर्शन के बाद इस फिल्म को दर्शकों से जो प्रतिक्रिया मिली उससे देखते हुए यह स्पष्ट हो गया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत वसूलने में असफल होगी और अब तक इसके कारोबार को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है रोहित शेट्‌टी की यह मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो गई है। अपने दूसरे सप्ताहांत तक इस फिल्म ने मात्र 211 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

इस फिल्म की असफलता की घोषणा सोशल मीडिया पर सबसे पहले लाइफ बैरी डॉट कॉम ने की थी। अनाधिकृत तौर पर ट्रेड पर नजर रखने वाले और एंटरटेनमेंट समाचारों के एडिटर राजेश कुमार भगताणी ने 5 नवम्बर को लिखा था, 4थे दिन सिंघम अगेन की कमाई में आई 50% की गिरावट, लागत वसूलना मुश्किल, रोहित शेट्‌टी के नाम दर्ज हुई एक और असफलता।

फिल्म प्रदर्शन के दूसरे दिन से ही सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में गिरावट दर्ज करना शुरू कर दिया था। हालांकि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन यह कमाई उस हिसाब से कम थी, जिस हिसाब से इस फिल्म में सितारों की फौज और प्रचार प्रसार किया गया था। इसके साथ ही फिल्म को 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सांस फूल गई है।

सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। अब इसे पूरी तरह से असफल फिल्म मान लिया गया है। इस फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई अब तक अपने लागत को भी पार नहीं कर सकी है। 11वें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 211.00 करोड़ रुपये ही हो सकी है।

आइए जानते हैं कि फिल्म का अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा है।

सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई फिल्म के हिसाब से देखें तो यह कलेक्शन संतोषजनक नहीं माना जा सकता। वहीं दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आने लगी थी। शनिवार को फिल्म ने 42.5 करोड़ और रविवार को 35.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

वहीं, वीकडेज में भी फिल्म अपनी पकड़ बरकरार रखने में नाकाम रही थी। सोमवार को फिल्म ने 18 करोड़, मंगलवार को 14 करोड़, बुधवार को 10.5 करोड़ और गुरुवार को फिल्म ने आठ करोड़ 75 लाख रुपये बटोरे थे। इस तरह फिल्म ने पहले सप्ताह में महज 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

rohit shetty singham again box office collection,singham again box office report,rohit shetty movie earnings,singham again opening weekend collection,singham again day-wise box office,rohit shetty latest movie box office,singham again hit or flop,singham again revenue,bollywood box office updates singham again,singham again collection prediction

उम्मीद जताई जा रही थी कि दूसरे सप्ताहांत में यह फिल्म फिर से वापसी कर सकती है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। फिल्म का दूसरे वीकएंड का कलेक्शन भूल भुलैया 3 से भी कम रहा। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का बजट 350 करोड़ के आस-पास का है। ऐसे में सिंघम अगेन को अपनी लागत तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री