न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ की ‘शक्ति शेट्टी’ को लेकर ऐसा बोले रोहित, इस एक्टर ने माना, दिया पत्नी को धोखा

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह 200 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Nov 2024 1:36:05

2 News : ‘सिंघम अगेन’ की ‘शक्ति शेट्टी’ को लेकर ऐसा बोले रोहित, इस एक्टर ने माना, दिया पत्नी को धोखा

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह 200 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस मल्टीस्टारर मूवी में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अहम भूमिका निभाई। वह पहली बार पुलिस ‘शक्ति शेट्टी’ के रोल में दिखीं। अब रोहित ने दीपिका के किरदार को लेकर खुलासा किया है। रोहित ने न्यूज 18 शोशॉ के साथ बातचीत में कहा कि इस किरदार (लेडी सिंघम) के लिए सही स्क्रिप्ट और सही तरह की लॉन्चिंग का इंतजार था। साल 2018 तक मुझे ये भी यकीन नहीं था कि कॉप यूनिवर्स होगा भी या नहीं।

जब ‘सिम्बा’ ने काम किया, तो लोगों ने स्वीकार किया कि हम दूसरे किरदारों को ला सकते हैं और एक यूनिवर्स बना सकते हैं। तभी हमने ‘सूर्यवंशी’ बनाई और इस फिल्म के दौरान ही हमने एक ऐसी फिल्म बनाने के बारे में सोचा, जिसमें एक लेडी कॉप हो। ‘सूर्यवंशी’ साल 2019 में रिलीज होनी थी, लेकिन कोविड के कारण सब कुछ डिले हो गया, नहीं तो ‘शक्ति शेट्टी’ का किरदार बहुत पहले आ जाता। हम ‘लेडी सिंघम’ पर एक अलग फिल्म भी लाएंगे।

हमें अभी भी इसे लिखना है। हमारे दिमाग में एक कॉन्सेप्ट है, लेकिन हम नहीं जानते कि हम इसे कहां तक ले जा सकते हैं। इसके लिए अभी भी समय है। मुझे पता है कि किरदार कैसा होगा और उसकी बेसिक कहानी क्या होगी, लेकिन मैं अभी तक एक डायरेक्टर या राइटर के तौर पर उसकी पूरी यात्रा नहीं जानता। ‘लेडी सिंघम’ पर एक महिला-प्रधान कॉप फिल्म जरूर बनेगी, नहीं तो हम उसे इंट्रोड्यूस ही नहीं करते। यही कारण है कि हमने ‘सिंघम अगेन’ में उस किरदार और उसके नाम पर जोर दिया है।

rohit shetty,director rohit shetty,singham again,singham again movie,shakti shetty,deepika padukone,amit tandon,actor amit tandon,amit wife

अमित टंडन ने शादी के बाद भी कई लड़कियों को किया डेट

'ये हैं मोहब्बतें' और 'दिल मिल गए' फेम एक्टर अमित टंडन (45) ने खुद की जिंदगी से जुड़े कई सारे ऐसे राज खोले हैं जिनकी वजह से हंगामा मच गया है। अमित ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि हां, मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया था। अब मैं क्या कहूं। मैं सोच रहा हूं कि इसे थोड़ा सम्मानपूर्वक तरीके से कहूं, लेकिन जो मैंने किया है वो सम्मान के लायक ही नहीं है। मैं एक लड़की के बाद दूसरी लड़की को डेट करता था और किसी के साथ भी कभी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं रहता था।

कुछ वक्त तक तो मेरी पत्नी को इस बारे में कुछ पता ही नहीं था, लेकिन जब उसको पता चला तब वो बुरी तरह टूट गई थी। हमारे रिश्ते में दरार आ गई। कभी-कभी कुछ चीजें ठीक नहीं की जा सकतीं। हमारे बीच की दरार भी ठीक नहीं हुई, बढ़ती चली गई। लोग कहते हैं, बच्चा होने से सब ठीक हो जाता है।

हमने बच्चा किया, लेकिन कुछ भी ठीक नहीं हुआ। आखिरकार हमने तलाक के लिए एप्लाई किया। हम दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए, लेकिन हम फिर एक-दूसरे की जिंदगी में वापस आए। तलाक के 6 साल बाद मैंने पत्नी से दोबारा शादी की और रिश्ते की नई शुरुआत की। अमित की पत्नी रूबी टंडन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री