न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस: मुख्य शूटर समेत 6 आरोपी कोर्ट में पेश, अब तक 12 संदिग्ध गिरफ्तार

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुख्य शूटर समेत 6 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अब तक 12 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं और मामले की जांच जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Feb 2026 5:31:52

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस: मुख्य शूटर समेत 6 आरोपी कोर्ट में पेश, अब तक 12 संदिग्ध गिरफ्तार

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच तेज करते हुए एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। ताजा कार्रवाई में आगरा से विष्णु कुशवाहा नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक कुल 12 संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, आगरा, नोएडा और हरियाणा से कुल छह आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका था। इन्हें आज विशेष MCOCA Court में पेश किया गया। पुलिस का दावा है कि दीपक नाम का आरोपी मुख्य शूटर है और उसी ने फायरिंग की थी। अब क्राइम ब्रांच ने कथित तौर पर मुख्य हमलावर को भी हिरासत में ले लिया है।

आगरा से गिरफ्तारी, साजिश की परतें खुलीं

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने विष्णु कुशवाहा को आगरा से दबोचा। जांच में सामने आया है कि वारदात से जुड़े कई लोग अलग-अलग राज्यों में छिपे हुए थे। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से तीन ऐसे भी बताए जा रहे हैं, जिनका फायरिंग की साजिश से सीधा संबंध नहीं था। जांच के दौरान पता चला कि उन्होंने आरोपियों को ठहरने के लिए जगह दी थी। उनका दावा था कि उन्हें असल मंशा की जानकारी नहीं थी और आरोपियों ने खुद को छुट्टियों पर आया बताया था। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है।

मुख्य आरोपी और सहयोगियों पर आरोप

पुलिस के अनुसार, दीपक, सनी और सोनू घटना के समय साथ थे और फायरिंग दीपक ने की। वारदात के बाद फरार होने में अन्य सहयोगियों ने मदद की। ऋतिक, विशाल और जतिन पर आरोप है कि उन्होंने आरोपियों को पनाह दी।

जतिन पर यह भी आरोप है कि उसने ऑटो रिक्शा का किराया चुकाया, क्योंकि बाकी लोगों के पास पैसे नहीं थे। ऋतिक को नोएडा का निवासी बताया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि दीपक, सनी और सोनू घटना से कई दिन पहले ही मुंबई पहुंच गए थे और इलाके की रेकी कर रहे थे।

पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी

सभी गिरफ्तार आरोपियों को विशेष MCOCA कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अब क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर पूरी साजिश, फंडिंग और नेटवर्क के अन्य कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे असली मकसद क्या था तथा इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड