Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘BB 18’ के लिए निया के नाम पर इन्होंने लगाई मुहर, अंकिता का डांस देख भड़के यूजर्स ने किया ट्रॉल

टीवी की दुनिया का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस सुपरस्टार सलमान खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Sep 2024 2:19:46

2 News : ‘BB 18’ के लिए निया के नाम पर इन्होंने लगाई मुहर, अंकिता का डांस देख भड़के यूजर्स ने किया ट्रॉल

टीवी की दुनिया का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस सुपरस्टार सलमान खान को होस्ट के रूप में देखने के लिए बेकरार हैं। सलमान घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट की जमकर खिंचाई करते हैं। शो के कंटेस्टेंट को लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच शो के लिए पहले कंटेस्टेंट का नाम फाइनल हो गया है जो हैं मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा। टीवी शो ‘नागिन’ से घर-घर में पहचान बनाने वालीं निया BB 18 के लिए पहली कंफर्म कंटेस्टेंट चुनी गई हैं।

निया रविवार (29 सितंबर) को फेमस रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के फाइनल एपिसोड गेस्ट बनकर आई थीं। शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कंफर्म किया कि निया BB 18 में पहली कंटेस्टेंट होंगी। निया के साथ एक्ट्रेस कश्मीरा शाह और कॉमेडियन भारती सिंह भी थीं।

ये तीनों इन दिनों कलर्स टीवी पर जारी कॉमेडी कुकिंग शो ‘लॉफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ का हिस्सा हैं। भारती वह शो होस्ट कर रही हैं, जबकि निया व कश्मीरा उसमें कंटेस्टेंट हैं। निया ‘नागिन 4’ के साथ ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘जमाई राजा’, ‘इश्क में मरजावां’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ चुकी हैं। BB 18 का ग्रैंड प्रीमियर कलर्स टीवी पर 6 अक्टूबर से रात 9 बजे होगा। इसे जियो सिनेमा पर भी देख सकेंगे।

अंकिता ने अपने घर पर 'लॉफ्टर शेफ्स’ के कंटेस्टेंट्स के लिए रखी थी पार्टी

'लॉफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' 1 जून से कलर्स टीवी पर शुरू हुआ था। इसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। अब ‘BB 18’ के कारण ये ऑफ एयर हो रहा है और 4 अक्टूबर के बाद ये टीवी पर नजर नहीं आएगा। इस बीच शो के समापन से पहले इसमें अपने पति विक्की जैन के साथ हिस्सा ले रहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के घर पर पार्टी हुई।

इसमें निया शर्मा, अली गोनी, अर्जुन बिजलानी, रीम शेख, कृष्णा अभिषेक, जन्नत जुबैर और कश्मीरा शाह नजर आएं। यहां सभी ने खूब मस्ती धमाल किया, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अंकिता-विक्की के 8 BHK अपार्टमेंट में खूब धमाल मचाया गया। अतरंगी डांस भी हुआ, जिसके वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। निया ने कुछ वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी लगाए। इनमें अंकिता और निया का डांस लोगों को नहीं जमा और वे उन्हें ट्रॉल करने लगे।

एक यूजर ने लिखा, “तुम्हारी सास देख ले ये वीडियो बस अंकिता।” दूसरे ने लिखा, “ये अंकिता लोखंडे तो एकदम ओवर करती है। हर चीज में ओवर है वो।” तीसरे ने लिखा, “विक्की बेटा ये सही नहीं है विक्की बेटा..रोक ले बेटा बहू सठिया गई है विक्की बेटा।” चौथे ने लिखा, “अंकिता तो बड़ी संस्कारी बहू बनती है ये देखो क्या कर रही है।” पांचवें ने लिखा, “विक्की की मम्मी कहां हैं, देखें बहू को अपनी।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका