न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनी इस साल की छठी 100 करोड़ी फिल्म, Bigg Boss OTT 2 से इन 2 की हुई छुट्टी

सात साल बाद डायरेक्टर के रूप में लौटे करण जौहर की वापसी शानदार रही। उनकी फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" बॉक्स ऑफिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Aug 2023 1:21:41

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनी इस साल की छठी 100 करोड़ी फिल्म, Bigg Boss OTT 2 से इन 2 की हुई छुट्टी

सात साल बाद डायरेक्टर के रूप में लौटे करण जौहर की वापसी शानदार रही। उनकी फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखा रही है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। पहले हफ्ते में 73.33 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर शानदार परफोरमेंस किया। 28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने शुक्रवार को 6.75 करोड़, शनिवार को 11.50 करोड़ और रविवार को 13 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया।

यानी भारत में 10 दिन में इसकी कुल कमाई 103-104 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 180.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसका प्रोडक्शन बजट 160 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। प्रमोशन पर 18 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसका कुल बजट 178 करोड़ रुपए हो गया। इस साल 100 करोड़ रुपए से ज्यादा बिजनेस करने वाली यह छठी फिल्म है। इससे पहले पठान, तू झूठी मैं मक्कार, द केरल स्टोरी, किसी का भाई किसी की जान और आदिपुरुष ने यह आंकड़ा पार किया।

यह रणवीर और आलिया दोनों की 7वीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। रणवीर की पद्मावत, सिम्बा, बाजीराव मस्तानी, गली बॉय, गोलियों की रासलीला-रामलीला, 83 तथा आलिया की ब्रह्मास्त्र, गली बॉय, गंगूबाई काठियावाड़ी, राजी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और 2 स्टेट्स का नाम इस लिस्ट में शामिल है।

rocky and rani ki prem kahaani,100 crore club movie,avinash sachdev,jad hadid,bigg boss ott 2

Bigg Boss OTT 2 में अविनाश सचदेव और जादहदीद का सफर खत्म

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का सोमवार (7 अगस्त) से फिनाले वीक शुरू हो गया है। रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने पहले तो घर वालों को फ्रेंडशिप डे स्पेशल टास्क दिया। इस टास्क में बेबिका धुर्वे के खिलाफ वोट किया और उनके फोटो को श्रेडर में डालते हैं। वहीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट के साथ सबसे ज्यादा लोगों ने दोस्ती बनाए रखने के लिए फ्रेंडशिप डे बैंड बांधा। इसके बाद सलमान ने घर में डबल इविक्शन का ऐलान किया।

इस हफ्ते अविनाश सचदेव, मनीषा रानी, जिया शंकर, जाद हदीद इविक्शन के लिए नॉमिनेटेड थे। सलमान ने बताया कि जाद हदीद और अविनाश सचदेव को सबसे कम वोट मिले, ऐसे में उन्हें शो छोड़ना होगा। इसके बाद जाद व अविनाश ने घरवालों से मिलकर विदाई ले ली। इस एपिसोड में सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी एंट्री की।

नेहा ने मनीषा, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव को पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया। उन्होंने घरवालों के साथ डांस कर टास्क दिया। रफ्तार और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा भी शो में आईं। रफ्तार और माहिरा ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘बजाओ’ का प्रमोशन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार