न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋचा ने ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट के साथ बेटी को दिया यह संदेश, ऐश्वर्या के हाथ में दिखी वेडिंग रिंग

'फुकरे' फेम एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा कुछ समय पहले मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया। अभी तक उन्होंने फैंस को बिटिया का झलक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Sep 2024 12:48:30

2 News : ऋचा ने ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट के साथ बेटी को दिया यह संदेश, ऐश्वर्या के हाथ में दिखी वेडिंग रिंग

'फुकरे' फेम एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा कुछ समय पहले मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया। अभी तक उन्होंने फैंस को बिटिया का झलक नहीं दिखाई। अब ऋचा ने बेहद ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है। ऋचा ने रविवार (22 सितंबर) को वर्ल्ड डॉटर्स डे के मौके पर स्पेशल मैसेज के साथ इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि ऋचा ने गोल्डन और बेज साड़ी को अलग तरह से ड्रेप किया है। उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। बेबी बंप पर ब्लैक कलर की पेंटिंग है।

ऋचा का लुक इजिप्शियन गॉडेस से प्रेरित लग रहा है। वह अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। ऋचा ने कैप्शन में लिखा, “माया एंजेलो ने कहा, 'मेरी मां ने मेरे चारों ओर अपना सुरक्षात्मक प्यार बिखेरा और बिना जाने क्यों लोगों को लगा कि मेरा मूल्य है।' तुम्हारा हमेशा मूल्य रहेगा, छोटी लड़की। ये तस्वीरें मेरी गर्भावस्था के 9वें महीने में हर्ष ने ली है। मेरे शरीर पर पवित्र ज्यामिति प्रतीकों को चित्रित किया गया है। मेरी नाभि पर जीवन का फूल और मेरी छाती पर दिव्य स्त्री का प्रतीक है। मुझे उस समय पता नहीं था कि मेरी एक बेटी होगी। महिला।

ब्रह्मांड का पवित्र पात्र, अपनी छवि में एक और बनाने के लिए खुद का क्लोन बनाती है। डॉटर्स डे की शुभकामनाएं छोटी बच्ची। हम एक दिन साथ में ये तस्वीरें देखेंगे, जहां तुमने अंदर पोज दिया था और मैं खुशी से फूली नहीं समा रही थी...यह हमारे लिए है, इसलिए बाहरी लोग देख सकते हैं, लेकिन बोल नहीं सकते।” ऋचा ने हेटर्स के कमेंट्स से बचने के लिए कमेंट सेक्शन हटा दिया है। ऋचा और उनके पति एक्टर अली फजल ने 16 जुलाई को बेटी का स्वागत किया था। ऋचा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई संजय भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में दिखी थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में दरार की लग रहीं अटकलें

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई दिनों से पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके और पति अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की खबरें हैं लेकिन दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। कुछ समय पहले ऐश्वर्या एक इवेंट में स्पॉट हुई थीं जिसमें उन्होंने वेडिंग रिंग नहीं पहनी थी। ऐसे में उनके तलाक को लेकर अटकलें तेज हो गईं। इस बीच ऐश्वर्या के हाथ में रिंग नजर आ रही है, जिससे फैंस ने राहत की सांस ली है।

ऐश्वर्या से पहले अभिषेक के हाथ से भी वेडिंग रिंग गायब थी। हालांकि अभिषेक भी कुछ दिन पहले रिंग फ्लॉन्ट करते दिखे थे। अब सबकी नजर ऐश्वर्या की रिंग की ओर जा रही है। दरअसल ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए बेटी आराध्या के साथ वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। वहीं से उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके हाथ में वी शेप वेडिंग रिंग साफ नजर आ रही है।

वह रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। ऐश्वर्या ने पिछले साल भी इस इवेंट में शिरकत की थी। ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को पिछले कई दिनों से संदेह से देखा जा रहा है। दोनों कभी भी साथ नहीं दिखते। यहां तक कि कई दफा अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट में भी कुछ ऐसे ही संदेश नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री