न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सालों बाद हुआ खुलासा, इस फिल्म और नाटक की नकल निकली अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की गरम मसाला

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट रही है। साल 2005 में आई उनकी फिल्म में कॉमेडी और स्वैग का भरपूर तड़का लगा था और यह फिल्म क्लासिक बन गई थी, लेकिन अब सालों बाद इस फिल्म को लेकर एक खुलासा हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Nov 2024 6:03:57

सालों बाद हुआ खुलासा, इस फिल्म और नाटक की नकल निकली अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की गरम मसाला

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम बड़े पर्दे पर तीन बार साथ नजर आ चुके हैं। तीनों बार इनकी जोड़ी ने कमाल किया और लोगों ने इन्हें पसंद किया। 'देसी बॉयज' में इनका ग्लैम गेम दिखा तो वहीं 'हाउसफुल 2' में इन्होंने ब्रो जोन वाली दुनिया क्रिएट की। दोनों ही फिल्में कॉमेडी जोनर की थी और इन्होंने खूब हंसाया भी, लेकिन इन दोनों ही फिल्मों से ज्यादा एक ऐसी फिल्म बड़े पर्दे पर आई थी, जो कल्ट कहलाई। उस फिल्म में दोनों को खूब सराहा गया। ये फिल्म भी कॉमेडी जोनर की थी और प्रियदर्शन ने इसका निर्देशन किया था। अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने इस फिल्म से बॉलीवुड को सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक दी। साल 2005 में आई इस फिल्म के गाने से लेकर ग्लैमर कोशेंट की खूब चर्चा हुई।

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 2005 की यह भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। परेश रावल, रिमी सेन, मनोज जोशी और राजपाल यादव ने भी सहायक भूमिकाएँ निभाई हैं। कहानी मैक के रूप में अक्षय कुमार और सैम के रूप में जॉन अब्राहम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो शरारती फोटोग्राफर हैं जो बेफिक्र ज़िंदगी जी रहे हैं। दोनों कुंवारे हैं और स्वभाव से कैसेनोवा भी हैं। उनकी ज़िंदगी तब मुश्किलों से घिर जाती है जब वे दोनों कई लड़कियों के चक्कर में फंस जाते हैं। ये सभी लड़कियाँ एयर होस्टेस हैं। बैक-टू-बैक झूठ के कारण कहानी में लगातार हंसी आती रहती है।

यह फिल्म 1992 की मलयालम फिल्म 'मीसा माधवन' की रीमेक है और अपनी ऑन-पॉइंट कॉमेडी और मुख्य अभिनेताओं के बीच की केमिस्ट्री के लिए जानी जाती है। 'गरम मसाला' की तेज़-तर्रार, मसालेदार और मनोरंजक कहानी किसी स्वादिष्ट बिरयानी से कम नहीं है, जिसका हर स्वाद मौजूद है। वैसे आपको बता दें, 'गरम मसाला' और 'मीसा माधवन' दोनों ही विदेशी फ्रेंच नाटक पर आधारित हैं, जिसका खुलासा अब 19 साल बाद हुआ है। सोशल मीडिया पर एक तुलनात्मक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि ये फिल्म भी कॉपी-पेस्ट निकली। हम जिस फ्रेंच नाटक की बात कर रहे हैं उसका नाम 'बोइंग बोइंग' है और इसके अब तक कई रीमेक बन चुके हैं, जिनमें से एक 'गरम मसाला' भी है। कौन सोच सकता था कि 'गरम मसाला' भी रीमेक होगी? प्रियदर्शन की ये फिल्म भी रीमेक निकली।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री