न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना ने खोला सोहा का यह राज! इनके साथ जमकर थिरकीं माधुरी, बाबिल ने पिता संग शेयर की Photo

एक्ट्रेस सोहा अली खान का आज यानी 4 अक्टूबर को 43वां जन्मदिन है। सोहा की भाभी करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर स्पेशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 8:53:15

करीना ने खोला सोहा का यह राज! इनके साथ जमकर थिरकीं माधुरी, बाबिल ने पिता संग शेयर की Photo

एक्ट्रेस सोहा अली खान का आज यानी 4 अक्टूबर को 43वां जन्मदिन है। सोहा की भाभी करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर स्पेशल स्टाइल में बर्थडे विश किया है। इसमें उन्होंने सोहा की टांग खिचाई की है। करीना ने सोहा का एक सिक्रेट शेयर किया है। करीना ने सोहा और उनके पति कुणाल खेमु की शादी की फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है।

करीना ने लिखा कि मैं जब मालदीव में उसके साथ पहली बार हॉलीडे पर गई थी...तब से लेकर, जब मैंने उसे ग्लास में चिकन धोते हुए (मसाले हटाने के लिए) और उसे आराम से खाते हुए देखा तब तक। मुझे पता था कि वो एक कूल वुमेन है। और... तुम्हें जानना हमेशा मेरी खुशकिस्मती रही है सोहा। हैप्पी बर्थडे, सिस्टर इन लॉ। तुम्हें ढेर सारा प्यार। मुझे लगता है कि हम इस तस्वीर में अच्छे लग रहे हैं और इसीलिए अब इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।


soha ali khan,Kareena Kapoor,madhuri dixit,babil irfan khan,tushar kaliya,bollywood news in hindi

कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने माधुरी के साथ किया डांस, शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक्टिंग के साथ डांसिंग से भी लोगों को दीवाना बना देती थीं। उन्होंने 90 के दशक में जबरदस्त धूम मचाई। हाल ही माधुरी ने डांस दीवाने शो में कोरियोग्राफर तुषार कालिया के साथ ताल पर ताल मिलाकर गजब का डांस किया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। दरअसल तुषार ने दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस दीवाने शो की एक झलक शेयर की थी। इसमें तुषार और माधुरी वॉर फिल्म के गाने 'घुंघरू टूट गए' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

दोनों की ट्यूनिंग देखते ही बन रही है। माधुरी पहले धमाकेदार एंट्री करती हैं, फिर तुषार के साथ कदम से कदम मिलाकर सबको झूमने पर मजबूर कर देती हैं। माधुरी ब्लैक साड़ी में गॉर्जियस दिख रही हैं। तुषार ने कैप्शन में लिखा कि अपने ही गाने पर वन एंड ओनली द डांसिंग क्वीन और बेस्ट माधुरी दीक्षित के साथ डांस करना आनंद का विषय है। यह गाना तुषार ने ही कोरियोग्राफ किया था। माधुरी ने भी लिखा, तुम्हारे संग डांस करना हमेशा से एक बेहतरीन अनुभव है।


soha ali khan,Kareena Kapoor,madhuri dixit,babil irfan khan,tushar kaliya,bollywood news in hindi

मकबूल फिल्म की शूटिंग के दौरान की है इरफान-बाबिल की फोटो

जबरदस्त प्रतिभावान एक्टर इरफान खान का अप्रैल 2020 में कैंसर के खिलाफ लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। उनके बेटे बाबिल खान अक्सर उनकी कई अनदेखी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अब पिता के साथ अपने बचपन की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह तस्वीर साल 2003 की है, जब इरफान अपनी फिल्म मकबूल की शूटिंग कर रहे थे। फोटो में बाबिल ने सफेद कुर्ता पहना था जबकि इरफान ने काली पोशाक पहनी थी।

बाबिल ने लिखा कि मकबूल के बांबी के किसने हाथ डाला? इस पर इरफान के कई दोस्तों और फैंस ने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे इस फ्रेम में केवल जादू दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य ने कमेंट किया कि दोनों की नजर सीधे कैमरे में है। कुछ दिनों पहले बाबिल ने अकादमी पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध हॉलीवुड सितारों के साथ इरफान की कुछ तस्वीरें शेयर की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका