न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोहा को कुणाल ने यूं किया विश, बेटे के साथ दिखीं ट्विंकल, रणधीर ने सुनाया करीना की शादी का किस्सा

एक्ट्रेस सोहा अली खान आज सोमवार (4 अक्टूबर) को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सोहा को सोशल मीडिया पर उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 1:37:42

सोहा को कुणाल ने यूं किया विश, बेटे के साथ दिखीं ट्विंकल, रणधीर ने सुनाया करीना की शादी का किस्सा

एक्ट्रेस सोहा अली खान आज सोमवार (4 अक्टूबर) को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सोहा को सोशल मीडिया पर उनके परिजन, दोस्त और फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोहा का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के घर हुआ था। सोहा को पति कुणाल खेमू और बहन सबा पटौदी ने खास तस्वीरें शेयर कर विश किया है। कुणाल ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे माई सनशाइन। इसके साथ ही उन्होंने सोहा को टैग करते हुए लव इमोजी भी डाला है। सबा ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी बहन। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी।"

सोहा ने एक्टर कुणाल से साल 2014 में पेरिस में सगाई की थी और 25 जनवरी 2015 को मुंबई में शादी की थी। सोहा की बेटी इनाया का जन्म 29 सितंबर 2017 को हुआ था। पिछले दिनों ही इनाया का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया था। सोहा ने साल 2004 में शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ से अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने साल 2006 में आई फिल्म’ रंग दे बसंती’ में दमदार परफॉर्मेंस दिया। उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया गया था। सोहा फिल्मों में आने से पहले फोर्ड फांउडेशन और सिटी बैंक में जॉब करती थीं।

ट्विंकल शूटिंग के सिलसिले में अक्षय के साथ लंदन में हैं

अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अब उन्होंने एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें स्पेशल संडे को बेटे के साथ बिताती हुई नजर आईं। ट्विंकल इन दिनों अक्षय के साथ एक शूटिंग के लिए लंदन गई हैं और आरव के साथ संडे का लुत्फ लेने के लिए बेहद खुश दिख रही हैं। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड की। ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा कि रविवार की सुबह वास्तव में विशेष है क्योंकि मैं अपने बेटे से उसके प्यारे कैंपस में मिली हूं और हमने साथ में नाश्ता किया है।

ट्विंकल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जिसे उन्होंने गोल्ड हूप्स और पिंक लिपस्टिक के साथ पेयर किया है। आरव हरा स्वेटर और काला कोट पहने दिखे, जिसके साथ उन्होंने मोतियों का नेकपीस पहना था। पिछले दिनों ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वे अक्षय से बात करती हुई दिखी थीं।

soha ali khan,twinkle khanna,randhir kapoor,kunal khemu,aarav,Kareena Kapoor,entertainment news in hindi

कपिल शर्मा के शो में बेटी करिश्मा के साथ आए थे रणधीर कपूर

एक्ट्रेस करीना कपूर खान के पिता रणधीर कपूर व बहन करिश्मा कपूर इस शनिवार ‘द कपिल शर्मा’ शो में पहुंचे। रणधीर ने करीना और सैफ अली खान की शादी से जुड़ा एक वाक्या शेयर किया। रणधीर ने कहा कि जब करीना ने मुझे शादी के बारे में बताया तो मैं उत्साहित हो गया और कहा कि चलो एक जश्न करते हैं। हालांकि करीना एक सिंपल शादी चाहती थीं। मैंने उसे बोला कि कपूर खुद 350 हैं। मुंबई में जो पत्थर उठाओ उसमें से एक कपूर होगा और अभिनेता बनना चाहता होगा। 100 लोगों की पार्टी कैसे कर सकते है? इस पर करीना बोलीं कि अगर आपको और बुलाने है तो आप अपनी शादी पर कर लेना। उल्लेखनीय है कि सैफ और करीना की शादी 16 अक्टूबर 2012 को हुई थी। उनके दो बेटे तैमूर व जहांगीर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव