न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिडनाज’ के अंतिम गाने से छेड़छाड़ पर भड़के फैंस, अब बोलीं शहनाज! सिद्धार्थ की मां की चिट्ठी हुई वायरल

छोटे पर्दे के बड़े स्टार माने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। यह सिडनाज के नाम से लोकप्रिय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 1:06:33

‘सिडनाज’ के अंतिम गाने से छेड़छाड़ पर भड़के फैंस, अब बोलीं शहनाज! सिद्धार्थ की मां की चिट्ठी हुई वायरल

छोटे पर्दे के बड़े स्टार माने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। यह सिडनाज के नाम से लोकप्रिय थी। सिद्धार्थ के 2 सितंबर को हार्ट अटैक के बाद दुनिया छोड़ने से यह जोड़ी टूट गई। वे दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो पर काम कर रहे थे, जिसका नाम हैबिट था। अब मेकर्स ने इस गाने को रीवैम्प किया है। उन्होंने इसके माध्यम से सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट देने का फैसला किया है। इसी कारण गाने का टाइटल चेंज किया गया है। अब यह गाना हैबिट के बजाय अधूरा नाम से रिलीज होगा। सारेगामा ने ट्विटर पर गाने का पोस्टर रिलीज किया है।

पोस्टर में लिखा है-एक अधूरा गाना, एक अधूरी कहानी। इसके साथ कैंडल जलती हुई दिखाई गई है। गाने को सिडनाज सॉन्ग के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। हालांकि फैंस को गाने के साथ छेड़छाड़ की बात अखर रही है। वे पूछ रहे हैं कि हैबिट सॉन्ग कहां है? फैंस ने कुछ ऐसे कमेंट दिए-इसका टाइटल अधूरा क्यों है जो एक सैड सॉन्ग लग रहा है। हैबिट सॉन्ग कहां है, इसे बिजनेस मत बनाओ। आपने सिद्धार्थ को टैग तक नहीं किया। लोग चाहते हैं कि ओरिजनल गाना रिलीज किया जाए, चाहे यह जितना भी शूट हुआ हो। आपको बता दें कि गाना एक पैपी डांस नंबर था जो कि गोवा की थीम पर बेस्ड था। इसे आर्को ने लिखा है और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

sidharth shukla,shehnaaz gill,sidnaaz,bigg boss-13,sidharth death,entertainment news in hindi

सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज का पहला इंटरव्यू

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज सोशल मीडिया से दूर रहीं। शुक्रवार (15 अक्टूबर) को उनकी पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’ रिलीज होने वाली है। शहनाज इसका प्रमोशन कर रही हैं। उन्होंने सिद्धार्थ के निधन के बाद पहला इंटरव्यू दिया। बॉलीवुड बबल से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब हम किसी को प्यार करते हैं तो उसके साथ जो अटैचमेंट होता है तो वो अटैचमेंट के हिसाब से मैंने वो रेशियो निकाला। प्यार जो है न, मतलब मां का जो प्यार होता है न, जो मां को ही पता है और मैं मां वाला प्यार फील कर सकती हूं क्योंकि मेरी मां मुझे कितना प्यार करती हैं। दरअसल शहनाज फिल्म में एक बच्चे की मां का किरदार निभाएंगी। आपको बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज की मुलाकात बिग बॉस-13 में हुई थी। दोनों को आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने 3 में साथ-साथ देखा गया था।

sidharth shukla,shehnaaz gill,sidnaaz,bigg boss-13,sidharth death,entertainment news in hindi

जब सिद्धार्थ बिग बॉस-13 के घर में थे तो मां ने लिखा था यह इमोशनल लेटर

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी कई पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। इस बीच सिद्धार्थ की मां की एक चिट्ठी वायरल हो रही है। चिट्ठी मां ने बेटे के लिए लिखी थी, जिसे पढ़कर उस वक्त सिद्धार्थ फूट-फूटकर रोए थे। सिद्धार्थ की मां ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि घर में सबसे छोटे होने के कारण सिड हमेशा प्रोटेक्टेड रहा है। जब भी वो बीमार होता था तो मुझे कभी एक पल के लिए भी अकेला छोड़ता नहीं था, लेकिन अब वो इतना ज्यादा बीमार पड़ा तो मैं उसके साथ नहीं थी। सिद्धार्थ की मां ने इस पत्र में कई और चीजें लिखी थी। चिट्ठी उन्होंने तब लिखी जब सिद्धार्थ बिग बॉस में थे। बता दें कि सिद्धार्थ मां के बेहद करीब थे। जब से उनके पापा गुजरे तब से वे दोनों एक-दूसरे का सहारा थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर