न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सपना ने बताया बेटे का नाम, पिता ने की थी सामंथा को मनाने की कोशिश, अबू मलिक का Video वायरल

मशहूर हरियाणवी डांसर और बिग बॉस-11 का हिस्सा रह चुकीं सपना चौधरी ने सोमवार (4 अक्टूबर) को अपने बेटे का पहला जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 6:07:51

सपना ने बताया बेटे का नाम, पिता ने की थी सामंथा को मनाने की कोशिश, अबू मलिक का Video वायरल

मशहूर हरियाणवी डांसर और बिग बॉस-11 का हिस्सा रह चुकीं सपना चौधरी ने सोमवार (4 अक्टूबर) को अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया। सपना ने इस मौके पर फैंस के लिए बच्चे के नाम का खुलासा कर दिया। सपना ने वीडियो शेयर किया और बताया है कि उन्होंने बेटे का नाम पोरस रखा है। सपना ने कैप्शन में लिखा, “मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे शेर @porusofficial. वीडियो में सपना के बेटे का चेहरा नहीं दिखा।

इससे पहले भी सपना ने बेटे की कुछ फोटो पोस्ट की लेकिन उनमें भी उसके चेहरे को छुपा लिया। फैंस को सपना की शादी का अचानक ही पता चला था। पिछले साल अक्टूबर में वीर साहू ने फेसबुक पर बताया था कि उनकी शादी सपना से हो गई है और वह एक बेटे की मां भी बन गई हैं। परिवार में किसी सदस्य की मौत होने की वजह से वे प्रशंसकों के साथ खुशियां साझा नहीं कर पाए थे। दोनों ने जनवरी 2020 में गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी की थी।


सामंथा के पिता जोसेफ प्रभु ने दी तलाक पर यह रिएक्शन

हाल ही साउथ के स्टार नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी ने तलाक की घोषणा की थी। उनकी शादी चार साल ही चली। फैंस यह खबर सुनकर हत्प्रभ रह गए थे। वे अब तक सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि ये जोड़ी फिर से एक हो जाए। इस बीच सामंथा के पिता जोसेफ प्रभु ने तलाक पर रिएक्शन दी है। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक सामंथा के पिता ने कहा कि जबसे मुझे नागा चैतन्य और सामंथा के अलगाव के बारे में पता चला है, मेरा दिमाग खाली हो गया है।

मुझे उम्मीद है कि चीजें जल्द ही बेहतर हो जाएंगी और मैंने सामंथा को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए मनाने की भी कोशिश की थी। इससे पहले चैतन्य के पिता साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने भी तलाक पर अफसोस जताया था। उन्होंने लिखा था कि ये कहते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है कि दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों मुझे प्रिय हैं। मेरा परिवार सैम के साथ बिताए पलों को हमेशा संजोकर रखेगा और वह हमें हमेशा प्रिय रहेगी।

पालतू कुत्ते की मौत के बाद अबू ने क्लीनिक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

मशहूर संगीतकार अनु मलिक के भाई अबू मलिक ने पालतू कुत्ते को अचानक से खोने के बाद क्लीनिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अबु ने कहा कि लापरवाही के कारण उनके कुत्ते की मौत हुई है और वे इतनी आसानी से उस क्लीनिक को नहीं छोड़ेंगे। अबू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अबू इसमें रोते-बिलखते दिख रहे हैं। उनके हाथ में पेट डॉग जेंगिज खान की फोटो दिखाई दे रही है और अबू रोते हुए ये बता रहे हैं कि उसके साथ क्या-क्या हुआ है।

अबू कहते हैं कि अपने इस पेट का एक्स-रे के लिए उसको क्लीनिक में लेकर गए थे, वहां उनके हाथ में उसकी लाश पकड़ा दी। हमारे घर में किसी ने इस दुख के कारण 5 दिन से न तो किसी ने खाना खाया न कोई सोया। अबू ‘बिग बॉस 13’ का भी हिस्सा रहे। अबू ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में काजोल की बेस्ट फ्रेंड के पापा बने थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका