न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋचा को यूजर पर आया गुस्सा और...अर्जुन ने शेयर किया मूवी का पोस्टर, इस फिल्म के रीमेक में दिखेंगे बॉबी

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे फैंस के साथ पर्सनल या प्रोफेशनल हर बात शेयर करती हैं। अब ऋचा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 9:13:26

ऋचा को यूजर पर आया गुस्सा और...अर्जुन ने शेयर किया मूवी का पोस्टर, इस फिल्म के रीमेक में दिखेंगे बॉबी

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे फैंस के साथ पर्सनल या प्रोफेशनल हर बात शेयर करती हैं। अब ऋचा ने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर अली फजल के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इस पर ऋचा ने इमोजी बनाकर प्यार जाहिर किया। फैंस इस फोटो को खूब पंसद करने के साथ प्यारे-प्यारे कमेंट दे रहे हैं। अब इन्हीं में से एक यूजर सर्वेश पांडे ने आपत्तिजनक कमेंट किया, जिसका ऋचा ने तगड़ा जवाब दिया। सर्वेश ने ऋचा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम्हारा तलाक कब हो रहा है, बताओ क्योंकि, तुम्हारी शादी आमिर खान की तरह ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है।’

इस पर ऋचा ने यूजर को उसी की भाषा में जवाब दिया। ऋचा ने लिखा कि सर्वेश, मेरी छोड़, तुझ भिखारी से स्वेच्छा से शादी नहीं की किसी ने तो बौरा रहा है? दहेज तो लड़की ने मांगा होगा तेरे case में? न शक्ल, न अक्ल और गरीब? मम्मी LPG से चूल्हे पे आ गई होंगी? पायलागू आंटी, ये क्या गू रूपी कुपूत दुनिया में ले आईं? ये बेरोजगार दया-पात्र बस यहीं चौड़ा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि ऋचा और अली लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।

richa chadda,arjun kapoor,bobby deol,ali fazal,the ladykiller movie,arth movie,bollywood news in hindi

अर्जुन की यह फिल्म होगी एक थ्रिलर लव स्टोरी, लिखा...

एक्टर अर्जुन कपूर विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर हैं। अर्जुन अब तक के करियर में कई चुनौतीपूर्ण रोल कर चुके हैं। स्टार फैमिली से ताल्लुक होने के बावजूद अर्जुन के लिए बॉलीवुड में एंट्री आसान नहीं रही। वे पहले काफी मोटे थे। अर्जुन ने जबरदस्त वर्कआउट कर खुद को फिट बनाया और फिर बतौर हीरो पारी शुरू की। अर्जुन हर बार कुछ अलग ही करना पसंद करते हैं। अब उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान भी कर दिया है। अर्जुन ‘द लेडीकिलर’ फिल्म में दिखाई देंगे। अर्जुन ने इसका पोस्टर रिलीज किया है।

ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा–इसमें थ्रिल है, रोमांस है, इमोशन है, सस्पेंस है...पेश है–द लेडीकिलर। फिल्म एक थ्रिलर लव स्टोरी होगी जिसे लेकर अर्जुन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अजय बहल इसके डायरेक्टर हैं, जो पहले बीए पास जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। अर्जुन पिछले दिनों हॉरर कॉमेडी मूवी भूत पुलिस में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस व यामी गौतम थे। अर्जुन की पहली फिल्म 2012 में आई इशकजादे थी, जिसमें उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा थीं।

richa chadda,arjun kapoor,bobby deol,ali fazal,the ladykiller movie,arth movie,bollywood news in hindi

1982 में आई अर्थ के रीमेक में काम करेंगे बॉबी देओल

अभिनेता बॉबी देओल सुपरहिट फिल्म ‘अर्थ’ के रीमेक में काम करते नजर आएंगे। दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट ने वर्ष 1982 में फिल्म ‘अर्थ’ बनाई थी। ‘अर्थ’ में कुलभूषण खरबंदा, शबाना आजमी और स्मिता पाटिल ने मुख्य रोल निभाया था। ‘अर्थ’ का रीमेक बना रहे निर्माता शरत चंद्र ने बताया कि बॉबी लीड रोल में नजर आएंगे। रेवती इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। कोरोना महामारी के कारण फिल्म बनाने में देरी हुई है। स्क्रिप्ट को लेकर लोगों के कुछ सुझाव थे।

हम बदलाव कर रहे हैं और महेश भट्ट साहब भी इस प्रोजेक्ट में हमारी मदद कर रहे हैं। फिल्म में एक नामचीन अभिनेत्री भी देखने को मिलेगी। उल्लेखनीय है कि बॉबी पिछले कुछ सालों से काफी सलेक्टेड फिल्में ही कर रहे हैं। वे पिछले दिनों हाउसफुल 4 फिल्म में नजर आए थे। बॉबी को अपने पिता धर्मेन्द्र और भाई सनी देओल जितनी सफलता भले ही न मिली हो, लेकिन फैंस का एक खास वर्ग उन्हें खूब पसंद करता है। बॉबी ने वेबसीरीज से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर