न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर ने दीपिका को कहा ‘बेबी गर्ल’, एक्टर का इस बच्चे ने लूटा दिल, ये रिश्ता... में होगी हर्षद की एंट्री!

एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही छोटे पर्दे पर भी अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। वे अपने अपकमिंग शो ‘द बिग पिक्चर’ को लेकर बेहद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 8:02:32

रणवीर ने दीपिका को कहा ‘बेबी गर्ल’, एक्टर का इस बच्चे ने लूटा दिल, ये रिश्ता... में होगी हर्षद की एंट्री!

एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही छोटे पर्दे पर भी अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। वे अपने अपकमिंग शो ‘द बिग पिक्चर’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी इसके लिए एक्साइटेड हैं। रणवीर और दीपिका की कैमेस्ट्री कमाल की है। एक बार फिर फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों के बीच प्यारी ट्यूनिंग देखने को मिली। रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका उन्हें टीवी शो के लिए एनकरेज कर रही हैं। यह वीडियो उस तोहफे का है जो रणवीर को उनकी ‘बेबी गर्ल’ ने दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका ने रणवीर को एक बेस्ट विशेज कार्ड दिया है जिसमें उन्होंने अपने हाथ से एक बेहद प्यारा नोट लिखा है। इस तोहफे के साथ दीपिका, रणवीर को शो के लिए शुभकामनाएं दे रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर रणवीर ने दीपिका को बेबी गर्ल कहा है।

अपना टाइम आएगा...गाने पर थिरका बच्चा, रणवीर ने शेयर किया वीडियो

हमेशा एनर्जी से भरपूर नजर आने वाले रणवीर सिंह इस बार एक छोटे से बच्चे के फैन होते दिख रहे हैं। रणवीर मस्तमौला अंदाज, जबरदस्त ऊर्जा और अतरंगी फैशन स्टेटमेंट से हर किसी को हैरान करते हैं। ऐसी ही एनर्जी उनकी साल 2019 में आई फिल्म गली बॉय के हिट सॉन्ग अपना टाइम आएगा... में नजर आई थी। इस गाने को काफी पसंद किया गया था। आज भी इसका बज बना हुआ है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चे को गाने पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। यह बच्चा अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में बसे किसी कस्बे का है। ब्लैक हाईनेक स्वेटर और पीले जूते पहने बच्चे ने ठीक रणवीर की स्टाइल में जोश-खरोश के साथ रैप गाते हुए प्रस्तुति दी। रणवीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बच्चे की एनर्जी की तारीफ की और उसे छोटा भाई बताया। दीपिका और दीया मिर्जा ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दी है।

ranveer singh,harshad chopda,ranveer deepika,deepika padukone,the big picture show,bollywood news in hindi

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है ट्विस्ट

स्टार प्लस पर 12 साल से चल रहा फैमिली शो ये रिश्ता क्या कहलाता है जबरदस्त लोकप्रिय है। इससे जुड़ी हर खबर जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। दर्शक सभी किरदारों से काफी लगाव महसूस करते हैं। वर्ष 2009 में जब यह शो शुरू हुआ था, तब हिना खान और करण मेहरा की लव स्टोरी ने एंटरटेन किया था। इसके बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की एंट्री हुई। इसे भी बेशुमार प्यार मिला। कहा जा रहा है कि जल्द ही सीरियल में कुछ ट्विस्ट आने वाला है। ऑनस्क्रीन जोड़ी शिवांगी (सीरत) और मोहसिन (कार्तिक) शो को अलविदा कह देंगे। शो में एक गैप देखने को मिलेगा। इसमें बेपनाह फेम एक्टर हर्षद चोपड़ा की एंट्री होने वाली है। वे कार्तिक और नायरा के बेटे 'कायरव' का रोल निभाएंगे। हालांकि मेकर्स या फिर हर्षद ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। हर्षद पिछली बार बेपनाह में जेनिफर के साथ दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर