न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका सोशल मीडिया पर रखती है इसका ध्यान, कार्तिक ने घटाया 14 Kg. वजन, बेटे संग घर लौटीं नेहा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया और प्राईवेसी को लेकर खुलकर बात की। असल में प्रियंका ने विक्टोरियाज सीक्रेट वॉयसेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 1:27:49

प्रियंका सोशल मीडिया पर रखती है इसका ध्यान, कार्तिक ने घटाया 14 Kg. वजन, बेटे संग घर लौटीं नेहा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया और प्राईवेसी को लेकर खुलकर बात की। असल में प्रियंका ने विक्टोरियाज सीक्रेट वॉयसेस पॉडकास्ट में शिरकत की थी। प्रियंका ने इस दौरान कहा कि मैं सोशल मीडिया पर अपनी, पति निक जोनास और परिवार के साथ वाली तस्वीरें और अन्य अपडेट्स जरूर शेयर करती हूं लेकिन इस ‘दायरे’ का भी ध्यान रखती हूं कि क्या और कितना पोस्ट किया जाए। इंटरनेट के ‘टॉक्सिक’ और ‘अनसेफ’ नेचर के चलते मैंने खुद को इस बात के लिए तैयार किया है।

मुझे निजता बेहद पसंद है, मेरा परिवार, मेरा घर, मेरी फीलिंग्स इन्हें लेकर मैं बहुत सतर्क रहती हूं। फैंस मेरी लाइफ का कुछ हिस्सा कभी नहीं देख सकेंगे। मैं खुद और परिवार की तस्वीरें साझा कर सकती हूं, यहां तक कि मैं और मेरी मां या भाई की तस्वीरें भी आप देख सकते हैं लेकिन आप यह कभी नहीं देख पाएंगे कि हमारे घर की चारदीवारी के अंदर और हमारे प्राईवेट स्पेस में क्या चल रहा है। प्रियंका इन दिनों स्पेन में वेबसीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं।

priyanka chopra,kartik aaryan,neha dhupia,angad bedi,freddy movie,bollywood news in hindi

कार्तिक आर्यन ने फ्रेडी फिल्म के लिए किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म फ्रेडी के लिए 12 से 14 किलो वजन बढ़ाया है। एकता कपूर की यह फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है जो ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर है। कार्तिक ने फ्रेडी में अपने कैरेक्टर की आवश्यकताओं के आधार पर ट्रेनर समीर जौरा के साथ काम किया। समीर को बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में माहिर माना जाता है। समीर कहते हैं कि ट्रांसफॉर्मेशन केवल पतला होने या बॉडी बनाने तक ही सीमित नहीं है, कभी-कभी इसमें किलो और फैट डालना भी शामिल होता है जिसे बहुत ही सुपरवाइज्ड और सुरक्षित तरीके से करना होता है।

कार्तिक डिसिप्लिन, वर्कआउट प्लान और सही डाइट के साथ इस लुक को हासिल करने के लिए 14 किलो वजन बढ़ाने में सक्षम थे। उनका डेडिकेशन अविश्वसनीय है क्योंकि वे जेनेटिकली लीन हैं। ऐसे में विशेष समय सीमा में वजन बढ़ाना वास्तव में सराहनीय है। अब उन्होंने वजन कम करना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में कार्तिक ने फ्रेडी की शूटिंग खत्म की है।

priyanka chopra,kartik aaryan,neha dhupia,angad bedi,freddy movie,bollywood news in hindi

नेहा के घर 3 अक्टूबर को दूसरी बार गूजी थीं किलकारियां

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने तीन अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। अब नेहा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए अंगद बेदी और नेहा की कुछ फोटो व वीडियो सामने आए हैं। नेहा ने बेटे को गोदी में थामा हुआ है और अंगद बेटी मेहर के साथ दिख रहे हैं। उन्हें गुरुवार को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया। नेहा ने बेटे को पूरी तरह से कवर कर रखा है, उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

अंगद एक बार फिर पिता बनने की खुशी में पैपराजी को मिठाई बांटते भी दिख रहे हैं। बेटे के जन्म के बाद फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए अंगद ने लिखा था, ‘सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर नए मेहमान को “बेबी” कहने के लिए तैयार है। वाहे गुरु मेहर करे @nehadhupia इस यात्रा के माध्यम से ऐसे योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आइए अब इसे हम चारों के लिए यादगार बनाएं।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर