न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिणीति ने बताया 8 दिन नाव पर सोने का अनुभव, प्रियंका ने शेयर की फोटो, रवीना ने यूं किया पति को विश

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपने परिवार संग मालदीव वेकेशन का लुत्फ उठाती दिखीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्कूबा डाइविंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 7:52:38

परिणीति ने बताया 8 दिन नाव पर सोने का अनुभव, प्रियंका ने शेयर की फोटो, रवीना ने यूं किया पति को विश

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपने परिवार संग मालदीव वेकेशन का लुत्फ उठाती दिखीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्कूबा डाइविंग करते हुए फोटो शेयर कर फैंस से भरपूर प्यार बटोरा था। अब छुट्टियां पूरी होने के बाद परिणीति ने 'नाव पर 8 दिन सोने' का अनुभव बताया है। फोटो शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा "अगले 7 दिनों के लिए शिवांग और मैं एक नाव पर रहे हैं-स्कूबा डाइविंग। यहां 14 अन्य शार्क चेजर हैं। फोन नेटवर्क वास्तव में कमजोर है, लेकिन मैंने आपको अपने साथ सवारी पर ले जाने की कोशिश की.. wish us the best!

परिणीति ने कैप्शन में लिखा, "मैं 8 दिनों के बाद जमीन पर वापस आई हूं.. जमीन को हिलने जैसा महसूस होता है (एक हफ्ते के लिए नाव पर सोने से ऐसा होगा)। पानी के नीचे की दुनिया खामोश, भव्य और विनम्र है। हम सभी ने गोता लगाने, हंसने, बात करने और ध्यान लगाने में समय बिताया है। मैं हमें सुरक्षित रखने के लिए नाव चालक दल को धन्यवाद देती हूं। मेरा दिल भरा हुआ है, मन शांत है और आत्मा को पोषण मिलता है। शहर के जीवन में वापस।”

स्पेन में शूटिंग में व्यस्त हैं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में शूटिंग कर रही हैं। वे हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल के लिए स्पेन में अपनी टीम के साथ हैं। प्रियंका ने शूटिंग से समय निकालकर एक बीटीएस फोटो शेयर की है जिसमें उनका एक्शन मोड देखा जा सकता है। इसमें सनसेट का व्यू भी कमाल का लग रहा है। हरियाली से घिरे पहाड़, डूबता सूरज और शाम की इस मध्यम रोशनी में प्रियंका की यह फोटो वाकई कमाल की है।

उन्होंने इसे शेयर कर लिखा- 'डर का सामना वो एक योद्धा की तरह करती है जो कि वो है...उससे आपकी मुलाकात करवाने का और इंतजार नहीं कर सकती...#BTS #Citadel'. प्रियंका ने वहां प्लाजा डे ला कम्पेनिया से एक सेल्फी भी शेयर की है। प्रियंका पिछले कुछ समय से प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण घर से दूर हैं। वे हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स के साथ मैट्रियक्स 4, मिंडी केलिंग के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी, वेडिंग थीम्स रियलिटी शो, मां आनंद शीला की बायोपिक और फरहान अख्तर की बॉलीवुड मूवी जी ले जरा में काम कर रही हैं।

आज है रवीना टंडन के पति अनिल थडानी का जन्मदिन

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आज रविवार (3 अक्टूबर) को अपने पति अनिल थडानी के जन्मदिन पर एक प्यार भरा नोट लिखा है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर पति और बच्चों के साथ तस्वीरों की गैलरी शेयर की है, जिसमें साथ एक दिल को छू देने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि आपका सिंपल ही बेस्ट है! आप मेरी दुनिया बनाते हैं, आप ही मेरी दुनिया हैं….. सबसे अच्छे बेटे, दामाद, पति और मेरे बच्चों के पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

रवीना ने नवंबर 2003 में सगाई करने के बाद फरवरी 2004 में उदयपुर के एक महल में अनिल के साथ शादी की थी। इसके बाद रवीना ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था। वे 2017 की रिलीज मातृ के साथ पर्दे पर लौट आईं। रवीना ने शादी से पहले ही दो बेटियों पूजा और छाया को गोद ले लिया था। अनिल मोशन पिक्चर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, एए फिल्म्स के संस्थापक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव