न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये है नोरा के फिगर का राज, देखें गोविंदा के बेटे का यह अंदाज, भांजे से मिली तारीफ पर खुश हुईं सुनीता

मॉडल व एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कुछ ही समय में बॉलीवुड में खास जगह बना ली है। वे फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। फिल्मों में उनके आइटम नंबर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 7:29:46

ये है नोरा के फिगर का राज, देखें गोविंदा के बेटे का यह अंदाज, भांजे से मिली तारीफ पर खुश हुईं सुनीता

मॉडल व एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कुछ ही समय में बॉलीवुड में खास जगह बना ली है। वे फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। फिल्मों में उनके आइटम नंबर्स खूब धूम मचाते हैं। फैंस उनकी खूबसूरती और डांस के दीवाने हैं। नोरा की फिटनेस भी देखते ही बनती है। नोरा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि नोरा फिटनेस और फिगर को मेंटेन रखने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करतीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा को जिम जाकर वर्कआउट करना पसंद नहीं है। वे रोजाना जिम नहीं जातीं, जिसका कारण ये है कि वे आसानी से वेट लूज कर लेती हैं। नोरा को पिलेट्स करना काफी पसंद है। वे हर दिन डांस करती हैं। नोरा को बेली डांसिंग का शौक है। नोरा को डाइटिंग में जरा भी यकीन नहीं है। जब इच्छा होती है वे जंक फूड खाती हैं। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नोरा दिनभर में खूब पानी पीती हैं। साथ ही नट्स, ताजा फल, सब्जियां, नारियल पानी और ग्रीन टी उनकी डाइट में जरूर रहते हैं।

इस फोटो में कयामत ढा रहे हैं गोविंदा के बेटे यशवर्धन

बॉलीवुड के कॉमेडी व डांसिंग किंग गोविंदा ने करीब तीन दशक तक अपने हुनर से दर्शकों का मनोरंजन किया। इन दिनों वे बड़े पर्दे पर कम ही नजर आते हैं, लेकिन किसी न किसी कारण चर्चाओं में जरूर रहते हैं। इन दिनों उनके बेटे यशवर्धन आहूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें उनका लुक देखने लायक है। गोविंदा ने यशवर्धन की यह फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इसमें यशवर्धन ने डैनिम शर्ट पहन रखी है। गले में दो चेन डाली हुई हैं।

गोविंदा ने लिखा-“इतने सालों में तुमने जो मेहनत की है, वह तुम्हारे चेहरे पर झलक रही है, तुमने जो अपने आपको आत्मविश्वास दिया है, उसने आपको एक व्यक्ति से एक व्यक्तित्व के रूप में परिपक्व बना दिया है। यह दुनिया में सभी सफलताओं का मूल है। यशवर्धन बेहद ही स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं। रवि दुबे, मां सुनीता आहूजा, राखी सावंत समेत कई सितारों ने यश की खूब तारीफ की है। फैंस को इंतजार है यश की बॉलीवुड में एंट्री का।

nora fatehi,govinda,yashvardhan ahuja,sunita ahuja,vinay anand,krushna abhishek,kashmira shah,bollywood news in hindi

भांजे विनय आनंद के शब्दों ने सुनीता को दी खुशी

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनके मामा-मामी यानी गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच काफी लंबे समय से तनातनी जारी है। हाल ही में गोविंदा और सुनीता, कपिल शर्मा शो में आए थे। इस एपिसोड से कृष्णा ने दूरी बना ली थी। इस लड़ाई में गोविंदा के एक और भांजे विनय आनंद कूद पड़े और उन्होंने सुनीता को मां जैसा बताया था। अब इस पर सुनीता का रिएक्शन सामने आया है। सुनीता ने ई टाइम्स से बातचीत में कहा कि यह बहुत अच्छा है कि विनय को आज भी याद है कि हमने उसके लिए क्या किया। मैं कृष्णा, आरती सिंह और अन्य सभी बच्चों की देखभाल करती थी।

यह ऐसा था, मेरी सास के बाद मैं घर की एकमात्र महिला थी जिसे ये बच्चे अपनी मां के रूप में देख सकते हैं। गोविंदा ने विनय के साथ कुछ फिल्में भी की हैं। मुझे आज भी याद है कि कैसे ये सभी बच्चे हॉल में एक साथ खेलते थे। मुझे खुशी है कि उनमें से कम से कम एक ने महसूस किया कि मैंने उन्हें एक मां की तरह पाला है। हमें उनसे पैसा या कुछ भी नहीं चाहिए लेकिन हम प्यार और सम्मान मांग सकते हैं। अगर आप सम्मान नहीं दे सकते हैं तो आपको रखने का कोई मतलब नहीं है। विनय के शब्दों से मैं बहुत खुश हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर