न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नो लैंड्स मैन में नवाजुद्दीन का फर्स्ट लुक आया सामने, कोटा फैक्ट्री-2 का Trailer जारी, दीपिका फिर बनेंगी मीनाम्मा!

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘नो लैंड्स मैन’ में उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। नवाजुद्दीन इसके साथ ही अंग्रेजी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Sep 2021 2:09:33

नो लैंड्स मैन में नवाजुद्दीन का फर्स्ट लुक आया सामने, कोटा फैक्ट्री-2 का Trailer जारी, दीपिका फिर बनेंगी मीनाम्मा!

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘नो लैंड्स मैन’ में उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। नवाजुद्दीन इसके साथ ही अंग्रेजी फिल्मों में कदम रख रहे हैं। नवाजुद्दीन इस लुक में बेहद अलग अंदाज में दिख रहे हैं। वे सीधे कैमरे में देखते हुए नजर आते हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नवाजुद्दीन ने लिखा कि क्या कोई इस लड़के के बारे में जानता है? मैं उसे ढूंढ रहा हूं। मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं जानता, सिवाय इसके कि वह फिल्म नो लैंड्स मैन से नवीन है, जिसे प्रतिष्ठित @busanfilmfest में किम जिसियोक अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है और यह फर्स्ट लुक है! हां!

मुस्तोफा सरवर फारूकी द्वारा निर्देशित फिल्म को पहले ही किम जिसियोक पुरस्कार के लिए बुसान फिल्म महोत्सव से नामांकन मिल चुका है। फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ ऑस्ट्रेलिया के रंगमंच के कलाकार मेगन मिशेल और बांग्लादेशी संगीतकार व अभिनेता तहसन रहमान खान भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। संगीतकार एआर रहमान निर्माता श्रीहरि साठे के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

nawazuddin siddiqui,kota factory-2 web series,deepika padukone,no lands man,ranveer singh,circus,entertainment news in hindi

कोटा फैक्ट्री से एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं जितेंद्र कुमार

जितेंद्र कुमार एक बार फिर वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इसके सीजन 2 का ट्रेलर जारी किया गया है। टीवीएफ की कोटा फैक्ट्री का पहला सीजन साल 2019 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। अब इसका दूसरा सीजन 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि छात्रों को पता चलता है कि उनके फेवरेट फिजिक्स टीचर जीतू भैया ने ट्यूशन सेंटर छोड़ दिया है। ये कहानी छात्रों के संघर्ष को दिखाती है।

सीरीज के निर्देशक राघव सुब्बू ने कहा था कि मैं ऐसी कहानियां बनाने की कोशिश करता हूं जो दर्शकों को प्रेरित और रोमांचित करें। कोटा फैक्ट्री का सीजन 2 कोटा में छात्रों की यात्रा और संघर्षों को बयां करता है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान, अहसास चन्ना, रेवती पिल्लई और उर्वी सिंग प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कोटा फैक्ट्री भारत की पहली ब्लैक एंड व्हाइट वेब सीरीज है जो कोटा के इर्द-गिर्द घूमती है।

nawazuddin siddiqui,kota factory-2 web series,deepika padukone,no lands man,ranveer singh,circus,entertainment news in hindi

रणवीर सिंह की इस फिल्म में डांस करती दिखेंगी दीपिका

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। खबरों की माने तो दीपिका इस मूवी में चेन्नई एक्सप्रेस के अपने किरदार मीनाम्मा में दोबारा नजर आ सकती हैं। दीपिका का सिर्फ कैमियो नहीं होगा, बल्कि वे एक डांस नंबर में भी दिखेंगी। इस बारे में बॉलीवुड हंगामा को सूत्र ने बताया कि दीपिका मीनाम्मा के किरदार को फिर से निभाएंगी। इसे भी रोहित ने डायरेक्ट किया था। मीनाम्मा एक ऐसा किरदार था जिसे ग्लोबली पसंद किया गया था। दीपिका और रणवीर की जोड़ी के नाम ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और 83 जैसी फिल्में शामिल हैं। सर्कस एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस लीड हीरोईन होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर