न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मिलिंद की पत्नी अंकिता ने बताया ‘दर्द’, बचपन में हुआ था उत्पीड़न, ये एक्टर नहीं लगवाएगा वैक्सीन

अभिनेता मिलिंद सोमन फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी अंकिता कोंवर भी अपने वर्कआउट सेशन से चर्चा बटोरती हैं। अंकिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 8:37:43

मिलिंद की पत्नी अंकिता ने बताया ‘दर्द’, बचपन में हुआ था उत्पीड़न, ये एक्टर नहीं लगवाएगा वैक्सीन

अभिनेता मिलिंद सोमन फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी अंकिता कोंवर भी अपने वर्कआउट सेशन से चर्चा बटोरती हैं। अंकिता ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बीती जिंदगी की कड़वी सच्चाई का खुलासा किया है। अंकिता ने पोस्ट को कैप्शन के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि बचपन में मेरा उत्पीड़न हुआ। मैं हॉस्टल में बड़ी हुई। मैं कई विदेशी शहरों में अकेली रही हूं। मैंने जिन लोगों पर भरोसा किया उन्होंने मेरे साथ धोखा किया। मैंने पिता, भाई और बॉयफ्रेंड को खोया है। अगर फिर भी आप मुझे आशावादी समझते हैं, हां तो मैं हूं। मैं खुद से प्यार करती हूं।


milind soman,ankita konwar,bijay anand,milind ankita,ankita post,shershaah movie,corona vaccine,bollywood news in hindi

शादी के समय अंकिता से दोगुनी उम्र के थे मिलिंद

उल्लेखनीय है कि मिलिंद और अंकिता की शादी साल 2018 में हुई थी और दोनों की फोटो सामने आने के बाद फैंस हैरान थे। दोनों की उम्र के फासले को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। अंकिता तब 26 और मिलिंद 52 साल के थे। एक इंटरव्यू में अंकिता ने बताया था कि कैसे उन्हें मिलिंद के रूप में दोबारा प्यार मिला। मिलिंद ने अंकिता से दूसरी शादी की है। इससे पहले मिलिंद ने फ्रेंच एक्ट्रेस मायलिन जम्पोनई से शादी की थी। दोनों की शादी 2006 में हुई थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।


milind soman,ankita konwar,bijay anand,milind ankita,ankita post,shershaah movie,corona vaccine,bollywood news in hindi

शेरशाह में काम कर चुके बिजय आनंद इसलिए नहीं लगवाना चाहते वैक्सीन

शेरशाह फेम बिजय आनंद ने कोविड-19 से बचाव के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन लगवाने से मना कर दिया है। बिजय फिल्म में कियारा आडवाणी के पिता के किरदार में नजर आए थे। बिजय एक्टर के साथ योगगुरु भी हैं। बिजय ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने वैक्सीन नहीं लगवाने का फैसला लिया है। चाहे मुझे काम से हाथ धोना पड़े मगर मैं वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। मेरे लिए मेरा शरीर एक मंदिर की तरह है और मैं अपने शरीर में कोई केमिकल नहीं डाल सकता हूं। वैक्सीनेटेड होना आज के समय में एक्टर्स के लिए एक नियम बन गया है। वे ही लोग सेट पर आएंगे जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है।

वैक्सीन नहीं लगवाने से मेरे हाथ से दो फिल्में निकल चुकी हैं। इनकी शूटिंग लंदन में होनी थी और एक बड़ी वेब सीरीज भी जिसकी शूटिंग सर्बिया में होनी थी। मैं कुछ और प्रोजेक्ट्स को भी मना कर रहा हूं। उल्लेखनीय है कि बिजय बॉलीवुड में आने से पहले टीवी पर भी काम कर चुके हैं। वे प्यार तो होना ही था में काजोल के लव इंटरेस्ट थे। वे एकता कपूर की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 में भी नजर आए थे। बिजय एक्टर के साथ एक योगा टीचर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका