न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

माधुरी ने मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर किया वीडियो, अर्जुन ने चाचा संजय कपूर को किया बर्थडे विश, टाइगर...

90 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वालीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज रविवार (17 अक्टूबर) को 22वीं मैरिज एनिवर्सरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 4:50:47

माधुरी ने मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर किया वीडियो, अर्जुन ने चाचा संजय कपूर को किया बर्थडे विश, टाइगर...

90 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वालीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज रविवार (17 अक्टूबर) को 22वीं मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर माधुरी के फैंस, दोस्त, रिश्तेदार और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने को बधाई दे रहे हैं। 54 वर्षीय माधुरी ने भी एक स्पेशल वीडियो शेयर कर पति को विश किया है। माधुरी ने लिखा, "श्रीराम नेने आपके साथ 22 साल का जादुई सफर।" इसके साथ उन्होंने हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है। वीडियो में माधुरी और नेने के कई फोटो दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में माधुरी की सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' का म्यूजिक चल रहा है।

वीडियो की शुरुआत माधुरी और नेने की शादी की थ्रोबैक फोटो से होती है। माधुरी और नेने की शादी 17 अक्टूबर 1999 को हुई थी। उनके दोनों बेटे अरिन और रायन अभी पढ़ाई कर रहे हैं। माधुरी शादी के कुछ सालों बाद तक अमेरिका में रहीं। उसके बाद वे परिवार संग मुंबई में शिफ्ट हो गईं। माधुरी ने वर्ष 2007 में फिल्म 'आजा नचले' से फिल्मी दुनिया में वापसी की थी। माधुरी जल्द ही नेटफ्लिक्स पर 'फाइंडिंग अनामिका' वेबसीरीज के साथ ओटीटी डेब्यू करेंगी।

अर्जुन और संजय कपूर में दिखी स्पेशल बोंडिंग

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के भाई व अभिनेता संजय कपूर शनिवार (18 अक्टूबर) को 56 साल के हो गए। इस मौके पर संजय के सबसे बड़े भाई फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से चाचा को जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी चाचा के साथ अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है। फोटो में संजय और उनकी पत्नी महीप कपूर भी नजर आ रही हैं। अर्जुन ने लिखा, “लव यू”। संजय ने भी कमेंट कर भतीजे को थैंक्स करते हुए उनकी तारीफ की। बता दें कि दोनों एक-दूसरे के क्लोज हैं। संजय का जन्म 17 अक्टूबर 1965 को मुंबई में हुआ था। उनकी पहली फिल्म तब्बू के साथ प्रेम थी। वे राजा, सिर्फ तुम, मोहब्बत अन्य कई फिल्मों में नजर आए।


टाइगर ने वीडियो शेयर कर दिखाए शानदार स्टंट, दिशा ने...

अभिनेता टाइगर श्रॉफ अक्सर फिल्म के सेट से अपनी फोटो व वीडियो अपलोड करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे शानदार स्टंट करते दिख रहे हैं। टाइगर दोनों पैरों को घूमाकर शानदार फ्लांइग किक स्टंट रिहर्सल कर रहे हैं। इस स्टंट को पूरा करने के बाद वे खुशी जाहिर करते हैं। टाइगर ने रेड टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना है। टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘जैसा काम करोगे वैसा ही फल मिलेगा।’ वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इसे लाखों बार देखा जा चुका है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं।

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने लिखा, बस इतना ही, इसको देखकर ही मेरी पीठ में मोच आ गई है। आप अगले स्तर पर हैं। नील की मां आयशा श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने वीडियो पर फायर की इमोजी कमेंट की हैं। टाइगर पिछले दिनों हीरोपंती 2 फिल्म के यूके शेड्यूल की शूटिंग को पूरी कर स्वदेश लौटे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका