न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण ने लगाया निशा पर अफेयर का आरोप, अनुष्का के वीडियो पर अर्जुन...ऐसा है किश्वर-सुयश का बेटा

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल करण मेहरा और निशा रावल के फैंस इन दिनों दुखी हैं। इसका कारण है दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 2:31:07

करण ने लगाया निशा पर अफेयर का आरोप, अनुष्का के वीडियो पर अर्जुन...ऐसा है किश्वर-सुयश का बेटा

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल करण मेहरा और निशा रावल के फैंस इन दिनों दुखी हैं। इसका कारण है दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से जारी विवाद। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। हालांकि अब करण और उनके परिवार को इस मामले में राहत मिल गई है। करण को पिछले दिनों अग्रिम जमानत मिली थी। दोनों का एक बेटा काविश है जो निशा के साथ है। निशा ने करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। इस पर करण ने पलटवार करते हुए कहा है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर मेरा नहीं बल्कि निशा का था।

मेरा कभी किसी के साथ अफेयर नहीं रहा। निशा का 2015 में अफेयर था जो 2016 तक चला। निशा के भाई ने हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि मैं पत्नी को बड़ी गलती के लिए माफ कर दूं नहीं तो उसकी जिंदगी खराब हो जाएगी। उनकी क्या इज्जत रहेगी। मैंने उसे माफ कर दिया। निशा ने भारी भरकम गुजारा भत्ता मांगा जिसमें कोई 50 बच्चों की परवरिश कर सकता है। गौरतलब है कि 6 साल तक डेट के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शादी की थी और 2017 में उनके बेटे का जन्म हुआ।

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया बीटीएस वीडियो, तो अर्जुन को याद आई वामिका

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर इस साल की शुरुआत में प्यारी सी बिटिया वामिका के रूप में खुशियों की बरसात हुई थी। कोहली फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं, जबकि अनुष्का भी एक बार फिर से कैमरे के पीछे पहुंच गई हैं। अनुष्का ने मंगलवार को एक कमर्शियल की शूटिंग के दौरान बिहाइंड द सीन (बीटीएस) वीडियो पोस्ट किया। इसमें अनुष्का सेट पर मस्ती करती दिख रही हैं। अनुष्का एक सफेद पर्दे से अचानक मुंह बाहर निकालती हैं और कैमरे में देख आंखें बड़ी कर लेती हैं। वे खुश और हैरान दोनों हैं। अनुष्का ने कैप्शन लिखा-क्या किसी ने पैकअप कहा? इसके माध्यम से अनुष्का ने बताया कि पैकअप की बात सुनकर कैसी रिएक्शन होती है। इस पर अर्जुन कपूर ने लिखा-उम्मीद है कि जब वामिका आस-पास होती है तो तुम ऐसे नहीं हंसती होगी। कैटरीना कैफ ने लिखा कि मुझे बाल अच्छे लगे। रणवीर सिंह ने जोर से हंसने वाला कमेंट किया।

किश्वर-सुयश ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की केमेस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनके घर 27 अगस्त को बेटे ने जन्म लिया। अब करीब एक महीने बाद किश्वर-सुयश ने बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दोनों ने बेटे निरवैर का चेहरा दिखाया है। निरवैर छोटी सी पगड़ी पहने हुए है। वह काफी क्यूट लग रहा है। वीडियो में पहले तो एक टेडी सिर पर पगड़ी पहने हुए झूले में लेटा है, जिसके बाद निरवैर झूले पर खेलता हुआ नजर आता है। निरवैर की टी-शर्ट पर लिखा है 'आई लव माई बाबा एंड मामा।' किश्वर ने कैप्शन में लिखा कि 1, 2, 3, रिवील 'कहा था ना जब भी होगा ऐसा ही होगा।' किश्वर-सुयश की शादी 2016 में हुई थी। वे बिग बॉस-9 का हिस्सा रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर