न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेबसीरीज में रितिक की जगह आदित्य की एंट्री! आयशा इसके साथ करेंगी एक्टिंग की दुनिया में वापसी

एक्टर रितिक रोशन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज रहता है। वे भी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपने बारे में जानकारी देते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Oct 2021 1:04:03

वेबसीरीज में रितिक की जगह आदित्य की एंट्री! आयशा इसके साथ करेंगी एक्टिंग की दुनिया में वापसी

एक्टर रितिक रोशन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज रहता है। वे भी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपने बारे में जानकारी देते रहते हैं। रितिक फोटो और वीडियो शेयर करने में पीछे नहीं रहते। रितिक की पिछली फिल्म टाइगर श्रॉफ के साथ आई वॉर थी, जिसमें उनकी एक्टिंग और एक्शन की जमकर तारीफ हुई थी। पिछले दिनों खबर आई थी कि रितिक ब्रिटिश वेबसीरीज 'द नाइट मैनेजर' के हिंदी रीमेक के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री करेंगे। हालांकि अब कहा जा रहा है कि रितिक ने अब इससे हाथ पीछे खींच लिए हैं।

खबरों के अनुसार मेकर्स उन्हें 75 करोड़ रुपए तक देने को तैयार थे लेकिन रितिक ने किन्हीं कारणों से यह ऑफर ठुकरा दिया। अब उनकी जगह एक्टर आदित्य रॉय कपूर की एंट्री हुई है। यह आदित्य की पहली वेब सीरीज होगी। इसे बहुत बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। इसमें आदित्य वही किरदार निभाएंगे, जो टॉम हिडलटन ने निभाया था। अनिल कपूर भी इसमें नजर आ सकते हैं। आदित्य व अनिल इससे पहले मलंग मूवी में साथ काम कर चुके हैं। द नाइट मैनेजर का डायरेक्शन संदीप मोदी करेंगे।

Hrithik Roshan,aditya roy kapoor,ayesha jhulka,webseries,bollywood news in hindi

वेबसीरीज में नजर आएंगी 90 के दशक की एक्ट्रेस आयशा जुल्का

नब्बे के दशक में अदाकारी और खूबसूरती का जादू चलाने वालीं एक्ट्रेस आयशा जुल्का की प्यारी सी स्माइल दर्शकों का दिल जीत लेती थी। आयशा ने सलमान खान के साथ कुरबान मूवी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। बाद में वे शादी कर बिजनेस की तरफ मुड़ गईं। अब सालों बाद आयशा फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही है। वे जल्द ही वेबसीरीज वेयर आर दे सीरीज में नजर आने वाली हैं।

आयशा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने परफॉर्मेंस ओरिएंटेड रोल्स नहीं मिलने के चलते बॉलीवुड से ब्रेक लेना ही बेहतर समझा। आयशा ने कहा कि मैं तब फिल्मों में काम तो कर रही थीं लेकिन हर फिल्म में लगभग एक जैसा किरदार मेरे अंदर बोरियत ला रहा था। इस वजह से मैंने फिल्मों में काम करने से इंकार कर दिया, शादी कर ली और घर बसा लिया।

Hrithik Roshan,aditya roy kapoor,ayesha jhulka,webseries,bollywood news in hindi

एक समय आयशा के पास लग गई थी फिल्मों की झड़ी

आपको बता दें कि आयशा की पहली ही फिल्म हिट होने के बाद हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था। एक के बाद एक फिल्में मिलती गईं। जो जीता वही सिकदर, खिलाड़ी और भी ना जाने कितनी फिल्में। आयशा ने उस समय के सभी सफल हीरो के साथ काम किया। एक समय आयशा की साल में 5-5 फिल्में रिलीज होने लगीं। हालांकि इसे मैनेज करना इतना आसान नहीं था क्योंकि तब इतनी फैसिलिटी नहीं थीं। लगातार शूटिंग से आयशा खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर