न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरशद की फिटनेस कमाल! आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी, सुनील शेट्टी ऐसे बने ‘रियल हीरो’

मुन्नाभाई एमबीबीएस में सर्किट के किरदार से मशहूर हुए एक्टर अरशद वारसी ने अपनी फिटनेस से फैंस को आश्चर्य में डाल दिया है। उनका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 1:55:08

अरशद की फिटनेस कमाल! आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी, सुनील शेट्टी ऐसे बने ‘रियल हीरो’

मुन्नाभाई एमबीबीएस में सर्किट के किरदार से मशहूर हुए एक्टर अरशद वारसी ने अपनी फिटनेस से फैंस को आश्चर्य में डाल दिया है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख यूजर्स विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। बाइसेप्स दिखाते अरशद की इस फोटो पर फैंस फिदा हुए जा रहे हैं। अरशद ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दो लुक्स का कोलाज शेयर किया है। एक फोटो में वे पिंक टी-शर्ट पहने साइड पोज में दिखाई दे रहे हैं।

दूसरे में अरशद अपनी टोन्ड बाइसेप्स दिखा रहे हैं। उन्होंने लिखा- 'अभी और भी आगे जाना है पर अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शेप में आ रहा हूं...' हालांकि अरशद ने प्रोजेक्ट का खुलासा नहीं किया। अरशद का बदला लुक देख एक्टर आशीष चौधरी और रणवीर सिंह से तारीफ किए बगैर नहीं रहा गया। दोनों ने अरशद को एनकरेज किया। यूजर्स में से एक ने लिखा- 'ऐसी बॉडी तो जॉन सेना की भी नहीं है सर जी।'

दूसरे ने लिखा- 'लगता है सर इस बार असुर से डायरेक्टर हैंड टू हैंड कॉम्बैट करेंगे#Amazing.' एक यूजर ने असुर शो में दिखी अरशद की पर्सनलिटी पर लिखा- 'उनकी पर्सनलिटी बहुत शानदार है, असुर में उन पर वो कैरेक्टर सूट कर रहा था, धमाल में फनी वाले किरदार में भी उन्होंने कमाल कर दिया।' एक ने लिखा 'ये सर्किरट तो बहुत चेंज हो गया है रे।'

पिछले साल शुरू हुई थी लाल सिंह चड्ढा मूवी की शूटिंग

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से विख्यात आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रोडक्शन का काम पूरा हो गया है। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की। लाल सिंह चड्ढा का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन्स, वायकॉम18 स्टूडियोज और पैरामाउंट पिक्चर्स ने मिलकर किया है। इस फिल्म में करीना कपूर खान भी अहम रोल निभाती दिखेंगी। यह क्रिसमस पर रिलीज होगी।

लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है। शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी और इसके सीन्स को देश के 100 अलग-अलग स्थानों पर फिल्माया गया है। शूटिंग पूरी होने के बाद कलाकारों और क्रू के अन्य सदस्यों ने सेट पर ही केक काटकर इसका जश्न मनाया। इसके डायरेक्टर अद्वैत चंदन हैं, जिन्होंने 2017 में आमिर और जायरा वसीम अभिनीत सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म के साथ करियर की शुरुआत की थी।

arshad warsi,aamir khan,suniel shetty,arshad transformation,laal singh chaddha movie,suniel shetty police,bollywood news in hindi

सुनील शेट्टी ने पुलिसकर्मियों को बांटे 800 एयर प्यूरीफायर

अभिनेता सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में करियर की शुरुआत की थी। एक्शन हीरो के रूप में उन्हें महारथ हासिल है। उनकी बॉडी और संवाद अदायगी फैंस का दिल लूट लेती है। सुनील एक बेहतर एक्टर होने के साथ-साथ एक नेकदिल इंसान भी हैं। अब तक कई बार उन्हें लोगों की मदद करते हुए देखा जा चुका है। सुनील ने कई दफा गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति बड़ा दिल दिखाया है। एक बार फिर उनका ऐसा ही रूप देखने को मिला है।

सुनील ने कोरोनाकाल में पुलिसकर्मियों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने 800 एयर प्यूरीफायर बांटे हैं। सुनील मुंबई कमिश्नर ऑफ पुलिस हेमंत नागराले से मिले। नागराले ने कहा कि कोविड मामले अचानक बढ़ने के कारण इसे कंट्रोल करने के लिए सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से किया जा रहा है। ऐसे में सुनील शेट्टी का सपोर्ट सच में काबिले तारीफ है। गौरतलब है कि सुनील को आखिरी बार फिल्म 'मुंबई सागा' में देखा गया था। वे अब जल्द ही हेरा फेरी 3 में दिखाई देने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर