न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुष्का ने वामिका पर यूं लुटाया प्यार, प्रेग्नेंट एवलिन ने शेयर किए अनुभव, नेहा ने पूछा यह सवाल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने नवरात्र के मौके पर अष्टमी की बधाई देते हुए अपनी बेटी वामिका के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 2:32:51

अनुष्का ने वामिका पर यूं लुटाया प्यार, प्रेग्नेंट एवलिन ने शेयर किए अनुभव, नेहा ने पूछा यह सवाल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने नवरात्र के मौके पर अष्टमी की बधाई देते हुए अपनी बेटी वामिका के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड की। इसमें भले ही वामिका का चेहरा ना दिख रहा हो लेकिन मां-बेटी के इन खास पलों की झलक जरूर मिलती है। वामिका मां को प्यार कर रही हैं और अनुष्का इस अनमोल पल में बहुत खुश दिख रही हैं। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि तुम हर दिन मुझे और ज्यादा बहादुर व साहसी बना रही हो। ऐसी कामना है कि तुम्हें तुम्हारे अंदर देवी के समान शक्ति मिले मेरी छोटी वामिका। हैप्पी अष्टमी।

गौरतलब है कि वामिका एक संस्कृत नाम है और मां दुर्गा को वामिका भी कहा जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स ने फोटो पर प्यार जताया है। प्रियंका चोपड़ा ने प्यार भरी और नजर ना लगे वाली इमोजी भेजी तो जेनेलिया डिसूजा ने भी कई हार्टस भेजे। एक्टर रणवीर सिंह ने तोतली भाषा में ‘ओ-ले’ लिख कर भावनाएं जाहिर कीं। सुनील शेट्टी, वाणी कपूर ने भी कमेंट किए।

पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं एक्ट्रेस एवलिन शर्मा

ये जवानी है दीवानी और यारियां जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस एवलिन शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। एवलिन इन दिनों पति के साथ ऑस्ट्रेलिया के कंट्रीसाइड में हैं। एवलिन ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि कोरोनाकाल में रहने के लिए और सुरक्षित रूप से फैमिली की शुरुआत के लिए ऑस्ट्रेलिया शानदार जगह है। सबसे बड़ा चैलेंज अपनी जिंदगी के साथ इसे लेकर मैनेज करना था। प्रेग्नेंसी के बीच परिवार और दोस्तों के बीच रहना ज्यादा अच्छा होता, लेकिन यहां भी हमारे पास एक कम्यूनिटी है।

इस समय मैं व्यस्त और सकारात्मक रहती हूं। मैं प्रकृति के साथ एक मजबूत कनेक्शन महसूस करती हूं। मैं यहां सोइल हेल्थ और गार्डन के बारे में काफी कुछ सीख रही हूं। मैं एक पैशनेट गार्डनर बन चुकी हूं और अब मैं हेल्दी फूड की गार्डनिंग में बेबी के लिए एक वंडरलैंड बनाने में व्यस्त रहती हूं। प्रेग्नेंसी के दौरान आपको और बेबी को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। मैंने महसूस किया है कि मैं जितना हेल्दी खाती हूं, मुझे क्रेविंग नहीं होती है। घर का बिल्कुल शुद्ध खाना खाएं। हो सके तो धनिया जैसी चीजें घर में लगाएं। मैं अपने होने वाले बेबी को भारत में सबसे इंट्रोड्यूस कराने के लिए एक्साइटेड हूं।

नेहा ने फोटो शेयर की, पति रोहनप्रीत ने लिखा यह कमेंट

नेहा कक्कड़ अपनी दिलकश आवाज के साथ लाखों-करोड़ों फैंस का दिल लूट लेती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस भी बेशुमार हैं। नेहा ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सफेद सूट में एक फोटो शेयर की है, जिस पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने भी कमेंट किया है। पहले नेहा ने कैप्शन लिखा कि पता नहीं मुझे अपने ऊपर काला अधिक पसंद है या सफेद, आप क्या सोचते हैं?' रोहनप्रीत ने लिखा, 'सबसे सुंदर परी।'

टोनी ने लिखा, 'हर कलर में आप बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।' कॉमेडियन और सिंगर सुगंधा मिश्रा ने इमोजी के साथ रिएक्शन दी। पिछले दिनों नेहा का '2 फोन' गाना रिलीज हुआ था, जिसे जैस्मिन भसीन और अली गोनी पर फिल्माया गया था। इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इससे पहले नेहा, उनके भाई टोनी कक्कड़ और योयो हनी सिंह का गाना 'कांटा लगा' रिलीज हुआ था। इस गाने को अभी तक 13 करोड़ बार देखा जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर